Made in China: राजकुमार राव और मौनी रॉय की फिल्म का धमाकेदार पहला लुक आया सामने
अभिनेता राजकुमार राव इस समय एक के बाद एक फिल्मों में धमाके कर रहे है और हर कुछ महीनों में उनकी फिल्में थिएटर पर आ जाती है। इस समय वो जिस फिल्म को लेकर चर्चा में चल रहे है उसका नाम मेड इन चाइना है और फिल्म काफी ज्यादा बेहतरीन होने वाली है। इस फिल्म का पहला लुक रिलीज हुआ है जो कि लोगों को काफी ज्यादा पसंद आ रहा है। इसमें दोनो के नाम रघु और रुकमणी भी लिखा है जो कि उनका किरदार होगा। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री मौनी रॉय नजर आएंगी जो कि हाल ही में फिल्म गोल्ड में अक्षय कुमार के साथ दिखीं थीं।
गोल्ड में जहां मौनी के किरदार को ज्यादा अहमियत नहीं दी गई थी, वहीं मेड इन चाइना में वह खुद को प्रूव कर सकती हैं। फिल्म के निर्देशक हैं मिखिल मुसले, जबकि प्रोड्यूस कर रहे हैं दिनेश विजन।

फिल्म की कहानी एक गुजराती बिजनेसमैन के इर्द गिर्द घूमती है, जो कि राजकुमार हैं और मौनी उनकी पत्नी के किरदार में नजर आएंगी.. जो अपने पति को उकसाती हैं कि वो चीन जाए और वहां बिजनेस करे।
बता दें कि इस तरह की फिल्में आपको काफी कम देखने को मिलती है और राजकुमार राव इस कहानी में अपने अभिनय से जान फूंक देंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेका बोमन इरानी भी नजर आने वाले है और उन्होने कहा है कि..
मैं राजकुमार के साथ काम करने को लेकर बेहद उत्साहित हूं। फिल्म में वह डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। यह एक कॉमेडी फिल्म है। बोमन ईरानी ने कहा कि, राजकुमार शानदार एक्टर हैं और हर फिल्म में कुछ अलग करने की चाहत रखते हैं।
फिल्म शुरु होने से पहले भी हमने साथ में काफी रिहर्सल किये हैं। हाल ही में राजकुमा राव फिल्म स्त्री में नजर आए थे और फिल्म को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया है।


Click it and Unblock the Notifications












