'ब्लैक' में की गई भूल से परेशान अमिताभ
महानायक अमिताभ बच्चन को 2005 में बनी फिल्म 'ब्लैक' के एक दृश्य में की गई उनकी गलती आज भी याद है, जिस पर किसी ने भी ध्यान नहीं दिया। अब वह चाहते हैं कि दर्शक यह गलती पहचान कर उन्हें सूचित करें।
अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा, "हाल ही में फ्लोरेंस में आयोजित 'रिवर टू रिवर' फिल्म महोत्सव की शुरुआत के लिए फिल्म 'ब्लैक' एक विकल्प के रूप में थी। मैंने इस दौरान इसे देखा, अपने काम में की गई जिन गलतियों को मैंने पहचाना मैं चाहता था कि मेरे साथ फिल्म देखने वाले भी इसे देखें।"

अमिताभ का कहना है कि खाने की मेज पर एक पत्र को पढ़ने के दौरान उनसे एक गलती हुई थी और वह चाहते हैं कि लोग इसे पहचानें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications