TRAILER: 'दृश्यम' डाइरेक्टर का 2016 धमाका.. 'खान' के साथ.. होश उड़ा देगा!
पिछले साल 'पीकू' जैसी फिल्म से सबका दिल जीतने वाले इरफान खान, एक बार फिर अपने अलग अवतार के साथ तैयार है। जी हां, इरफान खान की अगली फिल्म 'मदारी' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
निशिकांत कामत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में इरफान के साथ जिमी शेरगिल हैं। कोई शक नहीं कि ये ट्रेलर काफी उम्दा है और यह साफ है कि कहानी शहर के मायाजाल से संबंधित होगी। वहीं, फिल्म की टैग लाइन है- Shh.. देश सो रहा है..
['मेरी फिल्म सुपरहिट हो गई.. मुझे विश्वास नहीं हो रहा.. ']
'मदारी' 10 जून को रिलीज होने वाली है। अफवाहों की मानें तो फिल्म 2012 के मेट्रो ब्रिज घटना पर आधारित है। बहरहाल, हमें तो अब फिल्म का इंतजार है। कोई शक नहीं कि अपनी हर फिल्म की तरह इरफान खान इस फिल्म में कमाल करने वाले हैं। 10 जून को मदारी के साथ एक और फिल्म 'धनक' भी रिलीज होने वाली है।
यहां देंखे फिल्म का ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications













