पागल हैं लोग जो सन्नी लियोन को खोजते हैं

इन दिनों हॉट टॉपिक हैं पोर्न स्टार सन्नी लियोन। जिन्होंने गूगल और याहू दोनों सर्च ईंजन में टॉप पोजिशन बनायी है। अपनी इस खुशी पर इतराते हुए सन्नी ने कहा था कि वो इस सफलता से काफी खुश है, उनकी सफलता यह साबित करने के लिए काफी है कि मैं वाकई में सेक्सी और हसीन हूं। लेकिन सन्नी की इस प्रतिक्रिया पर कुछ पाठकों ने बड़ा ही तीखा ट्वीट किया है और कहा है कि जो लोग मानसिक रूप से बीमार हैं वो ही गूगल और याहू पर पागलों की तरह सन्नी लियोन को खोजते हैं, जिनके दिमाग में केवल सेक्स की बातें घूमती रहती हैं वो ही सन्नी के दीवाने हैं और उसे सर्च करते हैं। सन्नी से ज्यादा सुंदर और सेक्सी चेहरे बॉलीवुड में हैं लेकिन वो खुले आम अपनी बातें लोगों के सामने नहीं कहते हैं इसलिए वो लोगों के द्वारा खोजे नहीं जाते हैं।

आपको बता दें कि गूगल सर्च इंजन के बाद याहू ने भी अपनी सर्चिंग लिस्ट जारी की जिस में भी यही बताया गया कि सन्नी को सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली हस्तियों में टॉप पर रही है तो वहीं राजनीतिक हस्तियों में अरविंद केजरीवाल टॉप पर रहे हैं। जितना लोगों ने याहू पर सन्नी को खोजा है उतना ही केजरीवाल को भी खोजा है।

इससे पहले गूगल की लिस्ट में भी भारतीयों ने भी सबसे ज्यादा सन्नी लियोन को खोजा था। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर राजेश खन्ना, तीसरे नंबर पर पूनम पांडे, चौथे नंबर आलिया भट्ट, पांचवे नंबर निर्मल बाबा, छठें नंबर पर शर्लिन चोपड़ा, सातवें नंबर पर यश चोपड़ा, आठवें नंबर पर सैफ अली खान, नवें नंबर पर डायना पैन्टी और दसवें नंबर पर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री विलासराव देशमुख थे।

वहीं गूगल ने यह भी बताया कि जिस फिल्म को भारतीयों ने सबसे ज्यादा साल 2012 पर सर्च किया था वो है सलमान खान की ब्लॉक ब्लास्टर फिल्म एक था टाईगर जो इस साल की सबसे बड़ी हिट है। लोगों ने फिल्म और फिल्म से जुड़ी हर खबर को जानने के लिए इस फिल्म को गूगल पर सर्च किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X