ज़बर्दस्त एक्शन के साथ रवीना टंडन की वापसी..देखें मातृ का ट्रेलर
रवीना टंडन की आने वाली फिल्म मातृ का ट्रेलर आ चुका है। देखिए रवीना टंडन की फिल्म का ट्रेलर।
रवीना टंडन 13 सालों के बाद फिल्मों में वापसी कर रही हैं। उनकी आने वाली फिल्म मातृ का ट्रेलर आ चुका है। फिल्म का ट्रेलर एक्शन और इमोशन दोनों से भरपूर है।ट्रेलर देखकर आप भी सोच में पड़ जाएंगे। रवीना टंडन भी काफी दमदार लग रही हैं।
[Review - एक एवरेज फिल्म की हीरो तापसी..और सुपरहीरो अक्षय]
फिल्म सिस्टम के खिलाफ लड़ाई है जिसमें सिस्टम की कमजोरियां और असल सच्चाई को दिखाया गया है। फिल्म एक मां और बेटी की रेप की कहानी है। जिसके बाद रवीना टंडन अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ते नजर आती हैं। इस लड़ाई में कैसे एक मां की जीत होती है और कैसे वो अपने साथ हुए अन्याय का बदला लेती है इसकी कहानी है।
बेशक रवीना टंडन 13 साल बाद वापसी कर रही हैं लेकिन ट्रेलर देखकर ये कहा जा सकता है कि उन्होंने एक बेहतरीन कहानी वापसी के लिए चुनी है। जो बेशक लोगों को पसंद भी आएगी।
फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज होगी और इसे लिखा माइकल पैलिको ने है और डायरेक्ट अश्तर सईद ने है।


Click it and Unblock the Notifications