संजय दत्त की पत्नी मान्यता ने वापस की 100 करोड़ की प्रॉपर्टी, पति से मिला था तोहफा
संजय दत्त ने अपनी पत्नी मान्यता दत्त को तोहफे के रूप में चार फ्लैट्स गिफ्ट किए थे जिन्हें एक हफ्ते के अंदर मान्यता ने वापस कर दिया है। माना जाता है कि अकसर ही प्रॉपर्टी का इस्तेमाल गिफ्ट के लिए किया जाता है लेकिन गिफ्ट में दी गई प्रॉपर्टी वापस करना बहुत ही अजीब बात है।
हालांकि माना जा रहा है कि मान्यता ने ऐसा या तो पेपर्स में हुई किसी गलती के कारण किया है या फिर टैक्स को लेकर किसी दिक्कत के चलते उन्हें ये कदम उठाना पड़ा है।

ये फ्लैट Imperial Heights नाम की बिल्डिंग में हैं जिन्हें सिराज लोखंडवाला ने बनवाया है। ये बिल्डिंग मूल रूप से सुनील दत्त की प्रॉपर्टी थी जिसे सोसाइटी में तब्दील किया गया है। इसलिए संजय दत्त के परिवार को बिल्डिंग में शेयर के नाम पर ये चार फ्लैट्स दिए गए थे जिसे संजय ने तोहफे के रूप में मान्यता के नाम कर दिया था।

इंपिरियल हाइट्स में चार फ्लैट
रिपोर्ट्स की मानें तो संजय ने मान्यता दत्त को इंपिरियल हाइट्स नाम की बिल्डिंग में चार फ्लैट गिफ्ट किए थे। इनमें से दो फ्लैट तीसरी और चौथी मंज़िल पर थे और बाकी दो पेंटहाउस 11वीं और 12वीं मंज़िल पर थे।

दिसंबर 2020 में दिया था तोहफा
संजय दत्त ने मान्यता को ये तोहफा दिसंबर 2020 में दिया है जिसके एक हफ्ते के अंदर ही मान्यता ने ये चारों फ्लैट वापस कर दिए। मनीकंट्रोल डॉट कॉम के पास इन दोनों डॉक्यूमेंट की कॉपी है।

दिलनशीन के नाम फ्लैट
प्रॉपर्टी मान्यता नहीं बल्कि दिलनशीन के नाम पर गिफ्ट दी गई थी। दिलनशीन मान्यता दत्त का असली नाम है। चारों फ्लैट की रजिस्ट्री 500 रूपये के साथ दिलनशीन के नाम पर की गई।

15 कार की पार्किंग स्पेस
इस फ्लैट्स में 15 कार की पार्किंग स्पेस और 2 ओपन पार्किंग भी शामिल है। पार्किंग ग्राउंड और लोवर ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद है। ये सारी जानकारी, इन डॉक्यूमेंट्स में शामिल हैं।

बेहद बड़े फ्लैट
एक ब्रोकर की मानें तो हर फ्लैट 3000 वर्ग फुट पर फैला है और प्रति वर्ग फुट इसकी कीमत 95 हज़ार से 1 लाख रूपये तक की है। एक फ्लैट के किराए की कीमत 6 - 7 लाख रूपये प्रति महीना है।

बेहतरीन व्यू वाले फ्लैट
ये प्रॉपर्टी एक छोटे से hill पर स्थित है और इसलिए ऊंचाई से पूरे शहर का व्यू यहां के अपार्टमेंट से शानदार तरीके से मिलता है।

कैंसर से जूझे संजय
गौरतलब है कि हाल ही में संजय दत्त, कैंसर की गंभीर बीमारी से जूझ कर बाहर निकले हैं। संजय दत्त के ईलाज के दौरान मान्यता ने ये भी लिखा किउनका परिवार पूरी तरह से हिल गया है, लेकिन वो दृढ़ता से लड़ने के लिए तैयार थीं। उन्होंने लिखा - भगवान और आपकी प्रार्थनाओं के साथ, हम एक साथ इस स्थिति को पार करेंगे, और विजेता बन कर उभरेंगे।

मान्यता ने दिया साथ
मान्यता ने संजय दत्त के कैंसर के ईलाज के दौरान संजय दत्त के लिए थोड़ी सी निजता मांगी थी। इस निजता का सबने सम्मान किया था। हर किसी को उम्मीद थी कि संजय दत्त जल्द ही स्वस्थ होकर अपने परिवार के पास लौटेंगे औऱ फैन्स को उसी तरह इंटरटेन करेंगे जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

दी थी खुशखबरी
संजय दत्त ने अपने जुड़वा बच्चों शाहरान और इक़रा के 10वें जन्मदिन पर फैन्स को बताया कि वो कैंसर से पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और ये खबर सुनकर बॉलीवुड भी बेहद खुश हुआ।

वापसी को तैयार
अब संजय दत्त एक बार फिर से वापसी के लिए तैयार हैं। केजीएफ 2 लॉकडाउन के बाद उनकी पहली रिलीज़ फिल्म होगी। इसके अलावा वो यशराज फिल्म्स की शमशेरा में रणबीर कपूर के साथ और पृथ्वीराज में अक्षय कुमार के साथ दिखाई देंगे।


Click it and Unblock the Notifications











