'1 लाख लो और...', जब इस एक्ट्रेस को मिला था कंप्रोमाइज का गंदा ऑफर, बोलीं- मैसेज पर उसने...

Maanvi Gagroo Casting Couch: फॉर मोर शॉट्स फेम मानवी गागरु इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। हाल ही में उन्होंने अपनी शुरुआती करियर को लेकर बात की और हैरान कर देने वाला किस्सा सुनाया। बिना किसी फैमिली बैकग्राउंड के इंडस्ट्री में आने वाली मानवी को शुरुआती दिनों में काफी अनकंफरटेबल सिचुएशंस को फेस करना पड़ा।

Maanvi Gagroo

जब मानवी को मिला था एक लाख और कंप्रोमाइज का ऑफर

हाल ही में टू गर्ल्स टू कप्स पॉडकास्ट के दौरान मानवी ने खुलासा किया कि एक बार उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए मैसेज आया था। जिसमें लिखा हुआ था कि 1 लाख रुपये और कंप्रोमाइज। तब वह इंडस्ट्री में काफी नई थी और उन्हें समझ भी नहीं आया कि आखिरकार इसका मतलब क्या होता है।

इस पर बात करते हुए मानवी ने बताया कि "यह मेरे करियर की शुरुआत थी और मुझे मैसेज आया था। मैंने रिप्लाई करके पूछा कि कंप्रोमाइज का क्या मतलब है। क्योंकि मुझे सच में नहीं पता था कि इसका क्या मतलब होता है।"

मानवी इस मैसेज को लेकर काफी कन्फ्यूज हो गई थी तो उन्होंने तुरंत एक कास्टिंग डायरेक्टर से इसकी सलाह ली थी। जिनको वह अपना मेंटर मानती थी। उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्होंने वह मैसेज अपने मैटर को दिखाया तो उन्होंने बिना किसी देर के साथ शब्दों में कहा कि इसे तुरंत डिलीट कर दो। इस इंसान को ब्लॉक कर दो।

मानवी को नहीं आया था कुछ भी समझ

मानवी ने बताया कि "मुझे पहले तो लगा था कि शायद इसका मतलब बजट में कुछ एडजस्ट करना है। जैसे GST का होता है ना वैसे ही कोई टर्म होगा मुझे ऐसा लगा था। 1 लाख रुपए + GST या कंप्लीमेंट्री है कुछ ऐसा हो सकता है। मुझे कुछ समझ नहीं आया था।"

अभिनेत्री ने इस पर आगे बात करते हुए बताया कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें सबसे ज्यादा हैरानी इस बात की ही होती है कि किसी ने ऐसा ऑफर टेक्स्ट मैसेज में भेजा था। मानवी इस पर कहती है कि "मैं काफी ज्यादा इंप्रेस हो गई थी। ऐसे मामलों में ज्यादातर लोग कोई भी सबूत नहीं छोड़ते हैं। फोन पर बात करते हैं जिससे कि कोई रिपोर्ट न कर पाए। लेकिन यहां सीधे टेक्स्ट में लिखा गया था।"

नॉन फिल्मी बैकग्राउंड के लोगों को करना पड़ता है मुश्किलों का सामना

मानवी ने बताया कि इंडस्ट्री में नए लोग और खासकर जिनका कोई भी फिल्मी बैकग्राउंड नहीं होता है ऐसे कई मुश्किल हालातो से गुजरते हैं। उन्होंने बताया कि नॉन नेपो किड्स के साथ में ऐसा ही होता है। इंडस्ट्री के नियमों से लेकर भाषा और तौर तरीकों को समझना इतना आसान नहीं होता है।

जब एडल्ट मैगजीन से आया ऑफर

इस इंटरव्यू के दौरान मानवी ने अपने करियर की शुरुआत के एक और किस का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि एक मैग्जीन के कर फोटोशूट का ऑफर उन्हें मिला था और यह सुनकर वह काफी खुश भी हो गई थी। उन्होंने इसके लिए लगभग हां कर दिया था।

लेकिन जब मानवी ने यह बात अपने बॉयफ्रेंड को बताई तो उसने सलाह दी थी कि पहले मैगजीन के बारे में ठीक से रिसर्च कर लेनी चाहिए। इसीलिए बॉयफ्रेंड की सलाह मानकर मानवी ने मैगज़ीन के बारे में जानकारी निकाली और रिसर्च में पता चला कि वह एक एडल्ट मैगजीन थी। इसीलिए उन्होंने तुरंत इस ऑफर को ठुकरा दिया था।

Read more about: maanvi gagroo
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X