संजय दत्त के स्वास्थ्य पर मान्यता दत्त का बयान- 'मुझे विश्वास है, यह वक्त भी गुजर जाएगा'
61 साल के संजय दत्त फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे हैं। जल्द ही संजय दत्त इलाज के लिए विदेश रवाना हो सकते हैं। संजय को कैंसर होने को लेकर अब उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने आधिकारिक बयान रिलीज किया है। मान्यता ने लिखा- मुझे विश्वास है, यह वक्त भी गुजर जाएगा। साथ ही उन्होंने लोगों को अफवाहों से दूर रहने की सलाह दी है।
मान्यता दत्त ने व्यक्त किया, "मैं सभी को धन्यवाद देती हूं जिन्होंने संजू के शीघ्र स्वस्थ होने की शुभकामनाएं व्यक्त की हैं।हमें इस वक़्त को पार करने के लिए ताकत और प्रार्थना की जरूरत है। पिछले वर्षों में परिवार बहुत कठिन समय से गुजरा है, लेकिन मुझे विश्वास है, यह भी गुजर जाएगा।"

उन्होंने आगे लिखा- "साथ ही, यह संजू के प्रशंसकों से मेरा दिल से अनुरोध है कि वे अटकलों और अनुचित अफवाहों पर विश्वास न करे, बल्कि अपने प्यार, गर्मजोशी और समर्थन से मदद करें। संजू हमेशा एक फाइटर रहे हैं और इसी तरह हमारा परिवार भी रहा है। आगे की चुनौतियों से उबरने के लिए भगवान ने हमें फिर से परीक्षण करने के लिए चुना है।"
"हम आप सभी से आपकी प्रार्थना और आशीर्वाद चाहते हैं, और हम जानते हैं कि हम हमेशा की तरह फिर से विजेता बनकर उभरेंगे। आइए हम इस अवसर का उपयोग प्रकाश और सकारात्मकता फैलाने के लिए करें।"
बता दें, स्वास्थ्य बिगड़ने पर संजय दत्त ने भी सोशल मीडिया पर एक बयान जारी किया था। उन्होंने लिखा था- "दोस्तों, मेडिकल ट्रीटमेंट के लिए मैं शॉर्ट ब्रेक ले रहा हूं। मेरे दोस्त और परिवार के लोग मेरे साथ हैं और मैं चाहता हूं कि मेरे चाहने वाले परेशान न हों और बेकार की कयासबाजी भी न करें। आप लोगों के प्यार और दुआओं के साथ मैं जल्दी ही लौटूंगा।"


Click it and Unblock the Notifications












