..................... Maalik OTT Release Date When and Where to Watch Rajkummar Rao and Manushi Chhillar Action Thriller Online - Hindi Filmibeat

थिएटर के बाद अब ओटीटी पर छाएगी 'मालिक'! राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म का खुला बड़ा राज

Maalik

Maalik OTT Release Date: राजकुमार राव और मानुषी छिल्लर की फिल्म मालिक ने 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। रिलीज के बाद फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से मिले-जुले रिव्यू मिले। फिल्म की कहानी राजनीति, अपराध, महत्वाकांक्षा और सत्ता के खेल को दिखाती है।

फिल्म में राजकुमार राव एक किसान परिवार से आने वाले दीपक का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी जिंदगी हालातों के चलते अपराध की दुनिया में पहुंच जाती है और वह 'मालिक' नाम से कुख्यात गैंगस्टर बन जाता है। अब दर्शक इस फिल्म को ओटीटी पर भी देख पाएंगे।

क्या है कहानी

मालिक की कहानी 1980 के दशक में सेट की गई है। इसमें दीपक नाम का एक साधारण लड़का दिखाया गया है, जो गरीबी और स्ट्रगल से जूझता है। परिवार की रक्षा करने के लिए वह हिंसा का रास्ता अपनाता है और धीरे-धीरे अपराध की दुनिया में गहराई तक फंसता चला जाता है।

समय के साथ वह क्राइम की दुनिया में अपनी पहचान 'मालिक' के नाम से बनाता है और बड़ा गैंगस्टर बनकर सामने आता है। इस दौरान उसे दुश्मनों से भिड़ना पड़ता है, राजनीतिक भ्रष्टाचार से टकराना पड़ता है और सत्ता की जंग में अपनी जगह बनानी पड़ती है।

फिल्म का स्टारकास्ट

राजकुमार राव - दीपक / मालिक

मानुषी छिल्लर - शालिनी

सौरभ शुक्ला - मंत्री शंकर सिंह

सौरभ सचदेवा - चंद्रशेखर

स्वानंद किरकिरे - बल्हार सिंह

राजेंद्र गुप्ता - बिंदेश्वर

योगी राज - लंगड़ा

फिल्म का प्रोडक्शन

फिल्म की कहानी ज्योत्सना नाथ और पुलकित ने लिखी है। इसका निर्माण जय शेवकरमणि और कुमार तौरानी ने नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स और टिप्स इंडस्ट्रीज के बैनर तले किया है। वहीं बात OTT स्ट्रीमिंग की करें तो ये फिल्म प्राइम वीडियो पर आज रिलीज हो गई है और आप इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

Read more about: ott release
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X