चॉकलेटी बॉय की इमेज तोड़ अब गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे राजकुमार राव, Maalik का दमदार ट्रेलर हुआ रिलीज

Maalik

Maalik Movie Trailer: टिप्स फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स ने अपनी अगली फिल्म 'मालिक' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ये फिल्म एक्शन और थ्रिल से भरपूर है और इसमें राजकुमार राव अब तक के सबसे इंटेंस किरदार में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनका अंदाज बेहद खतरनाक और डरावना है, जिसमें वह एक बेरहम गैंगस्टर का रोल निभा रहे हैं।

राजकुमार राव का इंटेंस रोल

'मालिक' में राजकुमार राव को एक बिल्कुल अलग लुक में देखा जा सकता है। वह एक ऐसे निर्दयी गैंगस्टर बने हैं, जो डर और हिंसा से लोगों को काबू में रखता है। उनकी एक्टिंग, डायलॉग डिलीवरी और एक्शन सीन्स इतने दमदार हैं कि हर सीन में उनकी मौजूदगी साफ नजर आती है। ट्रेलर से ही लग रहा है कि यह रोल उनके करियर का सबसे चैलेंजिग रोल होगा।

मानुषी छिल्लर का अहम रोल

इस फिल्म में मानुषी छिल्लर भी लीड रोल में नजर आ रही हैं। साथ ही सौरभ शुक्ला और सौरभ सचदेवा जैसे शानदार कलाकार भी फिल्म में अहम रोल में नजर आएंगे। फिल्म की कहानी 1980 के दशक के इलाहाबाद के बैकग्राउंड पर आधारित है और यह सत्ता, लालच और वफादारी की कड़वी सच्चाई को उजागर करती है।

राजकुमार राव की फिल्म को लेकर राय

राजकुमार राव ने फिल्म में अपने रोल के बारे में बताया- "ये रोल मेरे लिए बहुत खास है। पहली बार मुझे ऐसा रोल निभाने का मौका मिला, जो बहुत गहरा और इमोशनल है। एक निर्दयी गैंगस्टर का रोल निभाना आसान नहीं था, लेकिन यही चैलेंज मेरे लिए सबसे एक्साइटिंग रहा।"

फिल्म को लेकर मानुषी की राय

मानुषी छिल्लर ने अपने एक्सपीरिएंस के बारे में बताते हुए कहा- "मालिक मेरे दिल के बेहद करीब है। यह मेरा पहला प्रोजेक्ट है राजकुमार और डायरेक्टर पुलकित के साथ। फिल्म की दुनिया बहुत रॉ और इंटेंस है और मुझे ऐसा रोल निभाने को मिला जो अब तक मैंने कभी नहीं किया।"

डायरेक्टर पुलकित की पहली थिएट्रिकल फिल्म

फिल्म का डायरेक्शन पुलकित ने किया है। यह उनकी पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पुलकित इससे पहले कई वेब प्रोजेक्ट्स के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने कहा- "मालिक एक इमोशनल और थ्रिल से भरी कहानी है, जिस पर हमने पूरे दिल से काम किया है। उम्मीद है कि दर्शकों को ये फिल्म पसंद आएगी और वो इससे जुड़ पाएंगे।"

'मालिक' की रिलीज डेट

'मालिक' को कुमार तौरानी (टिप्स फिल्म्स) और जय शेवाकरमानी (नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स) ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 11 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

More from Filmibeat

Read more about: rajkummar rao
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X