सालों बाद एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने दिया पब्लिक अपीयरेंस, बेटे के साथ दिखे, लोगों ने कहा- बेटा तो कॉर्बन कॉपी है

Chandrachur Singh spotted with his son: बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में नजर आ चुके अभिनेता चंद्रचूड़ सिंह यूं तो लाइमलाइट से बिल्कुल दूर रहते हैं। लेकिन हाल ही में एक्टर को अपने बेटे श्रांजय सिंह के साथ देखा गया, और फैंस के लिए ये किसी सरप्राइज से कम नहीं था। चंद्रचूड़ सिंह ने लंबे समय के बाद पब्लिक अपीयरेंस दिया है।
चंद्रचूड़ सिंह अपने बेटे के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाई दिए। पैपराजी द्वारा लिये गए वीडियो में बेटे श्रांजय और उनके पिता की बॉन्डिंग देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। वहीं, एक्टर की स्माइल को देखकर भी कमेंट कर रहे हैं।
एक यूजर ने लिखा- "इनको कौन भूल सकता है ?" दूसरे यूजर ने लिखा- "ये बॉलीवुड में सबसे विनम्र एक्टर हैं।" वहीं, एक अन्य ने लिखा- "मैं इनकी मासूम आंखें और मुस्कुराहत कभी नहीं भूल सकता।" कुछ यूजर्स ने चंद्रचूड़ सिंह को अंडररेटेड एक्टर भी कहा।
1996 में किया था फिल्मों में डेब्यू
साल 1996 में फिल्म 'तेरे मेरे सपने' के साथ डेब्यू करने वाले एक्टर चंद्रचूड़ सिंह ने एक समय में काफी नाम कमाया था। उन्होंने गुलजार की फिल्म 'माचिस' के लिए काफी सराहना पाई। उसके बाद वो 'दाग द फायर' 'जोश', 'क्या कहना','आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया' जैसी फिल्मों में नजर आए। वहीं, लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से गायब रहने के बाद.. सुष्मिता सेन स्टारर वेब सीरीज 'आर्या' से उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर डेब्यू किया। एक्टर 2022 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म OTT फिल्म कठपुतली में दिखे थे।
एक्सीडेंट की वजह से फिल्मों से हुए थे दूर
साल 2001 की बात है.. जब गोवा में वाटर स्कीइंग के दौरान चंद्रचूड़ सिंह का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उनका बायां हाथ कंधे से डिसलोकेट हो गया। इस दौरान उनकी कई फिल्मों की शूटिंग चल रही थी। फिज़ियोथेरेपी के बाद चंद्रचूड़ फिल्मों की शूटिंग पर लौट आए, लेकिन उनका हाथ पूरी तरह से ठीक नहीं हुआ था। हार मानकर उन्हें फिल्मों से दूरी बनानी पड़ी।


Click it and Unblock the Notifications
