Maa OTT Release Date: कब और कहां देख सकते हैं काजोल की हॉरर फिल्म 'मां', इस OTT पर होगी रिलीज

Kajol Movie

Kajol Movie Maa OTT Release Date: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल की नई फिल्म 'मां' आज यानी 27 जून को थिएटर्स में रिलीज हो गई है। यह एक माइथोलॉजिकल हॉरर फिल्म है, जिसका डायरेक्शन विशाल फुरिया ने किया है। फिल्म को लेकर अब तक दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

जबसे फिल्म का ऐलान हुई था, तबसे ही लोग काजोल को इस नए अंदाज में देखने के लिए एक्साइटेड थे। फिल्म में उनके साथ इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी जैसे कलाकार अहम रोल में नजर आ रहे हैं। इसे देवगन फिल्म्स और जियो स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।

OTT पर कहां और कब देख सकते हैं 'मां'?

फिल्म को थिएटर्स में रिलीज़ के बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाएगा। हालांकि अभी तक फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट का ऐलान नहीं हुआ है। आमतौर पर कोई भी फिल्म 45 से 60 दिनों के अंदर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाती है। यानी अगर आपने सिनेमाघरों में इसे मिस कर दिया है, तो कुछ समय बाद आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

फिल्म की स्टारकास्ट में काजोल के अलावा दिब्येंदु भट्टाचार्य, खेरीन शर्मा, गोपाल सिंह, सूर्यासिखा दास, यानिया भारद्वाज और रूपकथा चक्रवर्ती जैसे कई बेहतरीन कलाकार शामिल हैं।

फिल्म के प्रीमियर में पहुंचे कई बड़े सितारे

'मां' की रिलीज से दो दिन पहले मुंबई में इसका स्पेशल प्रीमियर रखा गया था। इस मौके पर कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए जैसे - आनंद एल राय, धनुष, रोहित शेट्टी, मृणाल ठाकुर, सोनू निगम, रेनुका शहाणे, रकुल प्रीत सिंह-जैकी भगनानी और नुसरत भरुचा। इस स्टार-स्टडेड इवेंट ने फिल्म को खूब सुर्खियों में ला दिया।

मां काली की भक्ति पर बोलीं काजोल

Zoom को दिए गए एक इंटरव्यू में काजोल ने बताया कि वो बचपन से ही मां काली की भक्त रही हैं। उन्होंने कहा- "मुझे याद नहीं कि कब से मैं मां काली को मानती आई हूं। लेकिन जैसे-जैसे उम्र बढ़ी, मेरा विश्वास और भी गहरा होता गया। मुझे हमेशा ऐसा महसूस होता है कि वो मेरे साथ हैं- कभी मेरे सिर पर हाथ रखे, कभी मेरे आगे-पीछे चल रही हों। उनका आशीर्वाद हमेशा मेरे आसपास रहता है। वो मेरी 'मां' हैं।"

More from Filmibeat

Read more about: kajol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X