TRAILER: बीए पास के बाद अब देखिए एमए पास
[बॉलीवुड समाचार] बॉलीवुड की काफी अनोखी फिल्म बीए पास ने रिलीज़ के साथ ही काफी तहलका किया था और शिल्पा शुक्ला को उनके बोल्डनेस ने लिए काफी सराहा गया था।
हालांकि फिल्म की कहानी को ज़्यादा नहीं सराहा गया था। बीए पास एक लड़के की कहानी थी जो पैसे कमाने के लिए सबसे आसान रास्ता चुनता है सेक्स का। और उसको ये रास्ता दिखाती हैं शिल्पा शुक्ला जो अपने पति से असंतुष्ट होती है।
अब फिल्म का अगला भाग बनकर तैयार है और इस बार की कहानी भी बिल्कुल आम है। एक लड़की इंदौर से मुंबई आती है मॉ़डल बनने के सपने लेकर।
लेकिन यहां एक ब्रोकर और बी ग्रेड कास्टिंग डायरेक्टर के बीच फंसकर उसकी ज़िंदगी में कुछ नहीं बचता। इसके बाद वो कैसे अपनी ज़िंदगी को ठीक कर पाती है या नहीं, यही फिल्म की कहानी है।
फिल्म में शिल्पा शुक्ला को रिप्लेस किया है कृतिका सचदेवा ने। और इस बार निर्देशक की मानें तो फिल्म में कुछ भी बोल्ड नहीं है। देखिए फिल्म का ट्रेलर -


Click it and Unblock the Notifications












