TEASER: बिना अक्षय कुमार के भी ये निर्देशक करेंगे धमाका.. फाइनल है!
[बॉलीवुड न्यूज] नीरज पांडे की फिल्म 'एम एस धोनी- दि अन्टोल्ड स्टोरी' का पहला टीजर रिलीज कर दिया गया है। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी पर बनाई जा रही इस फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभा रहे हैं।
बिना अक्षय कुमार के नीरज पांडे की फिल्म सोच पाना थोड़ी मुश्किल बात हो जाती है। लेकिन टीजर देखकर आप भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हो जाएंगे।
PICS: सुशांत सिंह राजपूत का HOT लुक.. यूं देगें सुपरस्टार्स को टक्कर!
सच कहा जाए तो सुशांत सिंह राजपूत जैसी धोनी की कार्बन कॉपी बन गए हैं। उठने बैठने चलने से लेकर बैट पकड़ने का स्टाइल तक सुशांत ने धोनी की तरह कर लिया है। शायद इसके पीछे फिल्म के निर्देशक का भी बराबर हाथ है।
नीरज पांडे अपनी हर फिल्म को परफेक्ट बनाना जानते हैं। फिल्म में धोनी की हर छोटी से छोटी बात का ख्याल रखा गया है। उनकी पर्सनल लाइफ से लेकर क्रिकेट के मैदान तक फैंस को बड़े पर्दे पर दिखेगी। फिल्म 2 सितंबर को रिलीज होने वाली है।
यहां देंखे फिल्म का टीजर-


Click it and Unblock the Notifications



