BOX OFFICE: 40 करोड़ की धमाकेदार ओपनिंग वीकेंड.. 100 करोड़ का हफ्ता!
भारत में क्रिकेट और बॉलीवुड में से किसका क्रेज ज्यादा है.. यह शायद कोई नहीं बता सकता। लेकिन जब क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों जुड़ जाएं.. तो फैंस का पागलपन आप समझ ही सकते हैं। ऐसा ही कुछ हो रहा है आने वाली बॉयोपिक फिल्म 'एम एस धोनी- दि अन्टोल्ट स्टोरी' को लेकर।
फिल्म 30 सितंबर को रिलीज होने वाली है। फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत मुख्य किरदार निभा रहे हैं। बहरहाल, यहां हम बात करने वाले हैं फिल्म के कलेक्शन को लेकर।
140 करोड़, 150 करोड़.... से 50 करोड़ पर आ गए ये 'सुपरस्टार'..

फिल्म देशभर के 3500 स्क्रीन्स भर रिलीज हो रही है। जहां तक ओपनिंग की बात है तो ट्रेड एनालिस्टों के अनुसार फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर 40- 45 करोड़ की कमाई कर सकती है।
शुक्रवार को 11-13 करोड़, शनिवार को 10 करोड़.. जबकि रविवार को 17-18 करोड़ के कमाई की उम्मीद है।
बता दें धोनी की यह फिल्म 104 करोड़ के भारी भरकम बजट पर बन रही है। जाहिर अब जबकि फिल्म का बजट 100 करोड़ से ऊपर रखा गया है तो फिल्म की कमाई भी 150 करोड़ से ज्यादा ही होनी चाहिए।
यदि फिल्म की वर्ड ऑफ माउथ अच्छी रही तो फिल्म दूसरे वीकेंड तक आराम से 90-100 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
लेकिन यदि दर्शकों को फिल्म कुछ खास नहीं लगी.. तो फिल्म का मुनाफा कमाना काफी मुश्किल है।
खुशी की बात यह है कि धोनी की जिंदगी पर बनी फिल्म ने रिलीज से पहले ही 100 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की सैटेलाइट राइट्स 55 करोड़ में बेची गई है, जो कि सलमान खान की फिल्म से भी ज्यादा है।
वहीं, म्यूजिक और ओवरसीज डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स से फिल्म ने 5 और 10 करोड़ की कमाई की है। एक हॉलीवुड स्टूडियो ने फिल्म की रीमेक राइट्स 10 करोड़ में खरीदे हैं। फिल्म अब अंग्रेजी भाषा में भी बनेगी।


Click it and Unblock the Notifications






