..................... After HAHK its Yuvvraaj for M.F. Hussain | चित्रकार हुसैन को पसंद आयी युवराज - Hindi Filmibeat

चित्रकार हुसैन को पसंद आयी युवराज

By Staff

Yuvvraaj
भले ही सुभाष घई की फिल्‍म युवराज बॉक्‍स आफिस पर लुढक गयी हो लेकिन प्रख्‍यात चित्रकार एम एफ हुसैन को फिल्‍म इतनी पसंद आयी है कि उन्‍होंने फिल्‍म को दो बार देखा और इस पर पोस्‍टर बनाने के लिए तैयार हो गए है।

वही सुभाष घई बहुत खुश नजर आ रहे है कि हुसैन ने उनकी फिल्‍म को सराहा। इससे अधिक उनकी फिल्‍म पर हुसैन का पेंटिंग बनाने का आवेदन उनके लिए सम्‍मान की बात है।

हुसैन ने इस फिल्‍म के बारे में कहा, '' युवराज जैसी फिल्‍म को देखने के लिए हमे वर्षो इंतजार करना पड़ता है। मुझे हमेशा से सुभाष घई की फिल्‍में पसंद रही है और काफी लम्‍बे समय बाद मैंन इतनी अच्‍छी फिल्‍म देखी है।

मुझे समझ नही आ रहा है कि लोग किस आधार पर इसे खराब बता रहे है। मुझे लगता है यह फिल्‍म बहुत खुबसूरती से बनाया गया है जिसमें कलाकारो का अभिनय और संगीत बहूत अच्‍छा है।''

इस फिल्‍म में सलमान खान, अनिल कपूर, जाएद खान और कैटरीना कैफ मुख्‍य भूमिकाओं में है। गौरतलब हो कि इससे पहले हुसैन को फिल्‍म '' हम आपके है कौन ''बहुत पसंद आयी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X