तेरी मिट्टी सांग को चोरी करने का आरोप लगने पर भड़के मनोज मुंतशिर- लिखना छोड़ दूंगा

By Filmibeat Desk

हिंदी सिनेमा के लोकप्रिय गीतकार मनोज मुंतशिर पर गाना चोरी करने का गंभीर आरोप लगाया गया है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने कहा है कि मनोज मुंतशिर ने साल 2019 में रिलीज हुई उनकी किताब मेरी फितरत है मस्ताना की एक कविता का हिंदी अनुवाद करके अपनी किताब में छाप दिया है। इसके साथ एक और बड़ा आरोप मनोज मुंतशिर पर लगाया गया है कि उन्होंने केसरी फिल्म के सुपरहिट सांग तेरी मिट्टी को भी पाकिस्तानी गाने से कॅापी किया है।

खुद पर लगे इन सभी गंभीर आरोप पर मनोज मुंतशिर ने जवाब देते हुए कहा है कि अगर उनका गाना तेरी मिट्टी किसी भी गाने की कॅापी निकला तो और ये सही साबित होता है तो वह हमेशा के लिए लिखना छोड़ देंगे। मनोज मुंतशिर ने बोला है कि राष्ट्रवादी होने की उन्हें सजा मिल रही है।

Manoj muntashir

ईटाइम्स से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने कहा है कि मुझ पर जो इल्जाम लगाया जा रहा है वो जाकर देख लें कि हमारी फिल्म केसरी रिलीज होने के कई महीनो बाद वो गाना अपलोड हुआ है जिसकी कॅापी करने का आरोप मुझ पर लगाया जा रहा है। जानकारी के लिए मैं बताना चाहता हूं कि वो गायक पाकिस्तानी नहीं है।

वो भारतीय फोक सिंगर गीता रबारी हैं। मनोज मुंतशिर ने कहा कि गीता रबारी से कॅाल करके इसके बारे में पूछा जा सकता है। मनोज मुंतशिर ने बोला कि वो रबारी को निजी तौर पर जानते हैं और उनके काम का सम्मान करते हैं। खुद पर अचानक चोरी का आरोप लगने पर मनोज मुंतशिर ने बोला कि लोग मुझ पर अटैक कर रहे हैं क्योंकि मैंने मुगलों के खिलाफ वीडियो बनाई थी, जिसमें मैंने उन्हें ग्लोरीफाइड डकैत बताकर कई मजबूत शब्दों का इस्तेमाल किया। मनोज मुंतशिर ने ये भी कहा कि मैंने जो भी लिखा है वो कहीं ना कहीं से प्रेरित है। लिखने का कोई दूसरा तरीका नहीं है। तेरी मिट्टी जैसे राष्ट्र प्रेम वाले गाने को लेकर घिनौनी राजनीति की जा रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X