लक्स परफेक्ट ब्राइड झूठा हैं?
स्टार प्लस का रियलिटी शो परफेक्ट ब्राइड के बारे में कहा जा रहा है कि इसके प्रतिभागी नकली है यानि की शो के अंत में कोई किसी से शादी नहीं करने जा रहा है।
यह बात कोई नहीं बल्कि शो की एक प्रतिभागी प्रियंका शर्मा ही बता रहीं है। प्रियंका एक संघर्षशील कलाकार है। वे एक समाचार चैनल के लिए काम कर चुकीं है और इसके साथ ही मॉडलिंग में करियर आजमा रहीं है।
शो में बाकी प्रतिभागियों की कहानी भी कुछ ऐसी है ये सभी शो के जरिए नाम व पैसा कमाना चाहते है। प्रियंका ने एक टीवी चैनल में खुलासा किया कि कोई भी किसी से शादी नहीं करने जा रहा है। बस केवल चैनल की टीआरपी बनाने के लिए यह नाटक रचा गया है।
तो अगर याद हो तो राखी का स्वयंवर में भी कुछ ऐसा ही हुआ राखी ने एलेस को अपना वर तो चुन लिया लेकिन शादी नहीं की है। जबकि शो की शुरूआत में जोर शोर से कहा जा रहा था कि राखी शो के आखिर में एक प्रतिभागी से शादी कर लेंगी।
तो यह सब चैनल वालों का फंडा है जिसमें जनता बेवकूफ बन रही है।


Click it and Unblock the Notifications











