लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड्स 2018 रेड कार्पेट: अक्षय कुमार, वरूण धवन, टाईगर श्रॉफ की स्टाईल पर सब फिदा
लक्स गोल्डन रोज़ अवार्ड के रेड कार्पेट पर सितारों ने जमकर कैमरा के लिए पोज़ किया। अक्षय कुमार से लेकर वरूण धवन और टाईगर श्रॉफ से लेकर विकी कौशल तक सितारे इस इवेंट पर शानदार लग रहे थे। वहीं रेड कार्पेट पर सबका स्वागत किया इस इवेंट के होस्ट करण कुंद्रा ने। करण ने मेहमानों से बात की और सारे सितारे, #HeForShe मूवमेंट का सपोर्ट करते दिखे।
गौरतलब है कि #HeForShe, संयुक्त राष्ट्र द्वारा चलाया गया अभियान है जिसके लिए स्टार प्लस और लक्स एक साथ आए। इस कैंपेन का मुख्य मिशन है महिलाओं और पुरूषों के बीच हो रहे भेदभाव को मिटाना जिसके लिए बॉलीववुड के कई पुरूष सितारे खुद से बढ़कर आगे आए।

इस अवार्ड शो में Legendary Beauty का अवार्ड दिया गया रेखा जी को। वहीं किसी के रोकने से भी नहीं रूकने वाली, Unstoppable Beauty का अवार्ड मिला आलिया भट्ट को। अपनी मुस्कान से लोगों का दिल जीतने वाली माधुरी दीक्षित और जैकलीन फर्नांडीज़ को charismatic beauty का अवार्ड मिला। शाहरूख खान और काजोल को Timeless Jodi का अवार्ड मिला। ऐश्वर्या बच्चन को अपनी खूबसूरती के लिए Timeless Beauty का अवार्ड मिला।
देखिए रेड कार्पेट की तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications











