..................... Luv Sinha Reacts As Gadar 2 Crosses 400 Crore At Box Office, Say, I Feel Honored And Blessed - Hindi Filmibeat

गदर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 400 करोड़ का आंकड़ा, लव सिन्हा ने कहा- धन्य महसूस कर रहा हूं

By Filmibeat Desk
luv-sinha-reacts-as-gadar-2-crosses-400-crore-at-box-office-say-i-feel-honored-and-blessed

Luv Sinha on Gadar 2: फिल्म गदर 2 से जुड़ा हर कलाकार इस वक्त फिल्म की बेजोड़ सफलता का आनंद ले रहा है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है और ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है। फिल्म में एक विशेष भूमिका नजर आए एक्टर लव सिन्हा ने भी इस सफलता पर खुशी जताई है।

लव सिन्हा के फरीद नाम का किरदार निभाया था, जिसके लिए उन्हें भी तारीफ मिल रही है। गदर 2 का हिस्सा बनने को लेकर खुशी जताते हुए लव ने कहा, "मैं गदर 2 जैसी फिल्म का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। मैं इस तरह के प्रोजेक्ट का हिस्सा बनकर सम्मानित और धन्य महसूस कर रहा हूं।"

सभी फिल्में इतिहास नहीं बनाती हैं

एक्टर ने कहा, "पिछली बार जब गदर रिलीज हुई थी, तब इसने इतिहास रचा था और आज 22 साल बाद जब इसे रिलीज़ किया गया, तो इसने फिर से इतिहास रच दिया। एक अभिनेता के रूप में, आपको सफल फिल्मों का हिस्सा बनने के कई अवसर मिल सकते हैं। लेकिन वे सभी इतिहास में अपना नाम दर्ज नहीं कराते हैं। गदर 2 इतिहास बन रहा है।"

परवाह नहीं थी कि भूमिका कितनी लंबी है

उन्होंने आगे कहा, "इस फिल्म में मुझे सनी सर और अनिल सर के साथ काम करने मौका मिला, यह मेरे लिए बड़ी बात थी। मुझे इसकी परवाह नहीं थी कि मेरी भूमिका कितनी लंबी होगी। हालांकि, फिर भी, फरीद के रूप में मेरा कैमियो मुझे काफी तारीफें दे रहा है और एक अभिनय कलाकार के रूप में, मैं इससे अधिक की उम्मीद नहीं कर सकता था। मेरे प्रशंसकों और दर्शकों को उनके प्यार के लिए धन्यवाद।"

Read more about: gadar 2 luv sinha
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X