जहीर इकबाल के पिता के खिलाफ किए गए पोस्ट को लव सिन्हा ने किया डिलीट, खड़े हुए कई सवाल!

luv sinha zaheer iqbal sonakshi sinha

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी के बाद खबरें आईं थीं कि इस शादी में उनके भाई शामिल नहीं हुए हैं। पहले तो इसको झूठ बताया जा रहा था लेकिन अब सबकुछ क्लियर हो चुका है। लव सिन्हा नाराज हैं और इस शादी में वो शामिल नहीं हुए थे।

ट्वीट में सामने आया था कि वो जहीर इकबाल के परिवार को पसंद नहीं करते हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा था, ''कारण बहुत स्पष्ट हैं कि मैं इसमें शामिल क्यों नहीं हुआ, और कुछ लोगों के साथ नहीं जुड़ूंगा, चाहे कुछ भी हो।

मुझे ख़ुशी है कि मीडिया के एक सदस्य ने पीआर टीम द्वारा पेश की जा रही क्रिएटिव कहानियों पर भरोसा करने के बजाय अपना शोध किया।'' लव ने उसी ट्वीट में दूल्हे के पिता के बारे में बात करते हुए एक बात कही, उसमें टेलीग्राफ समाचार ने एक "ग्रे एरिया" का दावा किया, जिसमें जहीर इकबाल के पिता की "एक राजनेता से निकटता के बारे में लिखा गया था, जिनकी ईडी पूछताछ 'वॉशिंग मशीन' में गायब हो गई थी।"

अब डिलीट कर दिया ट्वीट

हालांकि अब लव सिन्हा ने अपने इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है। कारण क्या है? इसको लेकर किसी तरह का कोई खुलासा नहीं हुआ है। लव सिन्हा के इस ट्वीट पर ना तो सिन्हा परिवार ने कुछ कहा है और ना ही रतनसी परिवार की तरफ से कोई स्टेटमेंट आया है।

हनीमून पर हैं जहीर सोनाक्षी

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को इन बातों से शायद किसी तरह का फर्क नहीं पड़ता है। दोनों अपना हनीमून पीरियड एंजॉय कर रहे हैं। हाल ही में दोनों की तस्वीरें सामने आईं थीं और इस दौरान वो रोमांटिक अंदाज में एक दूसरे के साथ नजर आए थे। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल को लेकर चर्चा है कि दोनों साथ में कोई फिल्म भी कर सकते हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X