लव रंजन ने बना दी श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी, यहां है फिल्म की पूरी डिटेल !
एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' के प्रमोशन को लेकर बिजी चल रही हैं। इस फिल्म में वह एक बार फिर वरुण धवन के साथ नजर आने वाली हैं। इस बीच श्रद्धा कपूर की अपकमिंग फिल्म का ऐलान हो गया है। बताया जा रहा है कि श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की जोड़ी जल्द ही पर्दे पर देखने को मिलेगी. लव रंजन की अगली फिल्म में दोनों की जोड़ी फैंस को पहली बार देखने को मिलेगी।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने बताया कि उन्होंने अपनी अगली फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ संजू फिल्म एक्टर रणबीर कपूर नजर आएंगे। उन्होंने कहा कि वह उनके साथ काम करने को लेकर काफी उत्सुक भी हैं। बता दें श्रद्धा कपूर ने अपने करियर में अब तक ढेरों स्टार्स और ढेरों फिल्में की हैं लेकिन रणबीर कपूर के साथ इससे पहले काम नहीं किया है।

श्रद्धा ने तो ये तक कहा कि उन्हें रणबीर कपूर के साथ काम करने का लंबे समय से इंतजार था। श्रद्धा को उनका काम काफी पसंद आता है। इसके आगे वह बताती हैं कि इस फिल्म का निर्माण अगले साल तक हो जाएगा और फिल्म मार्च 2021 तक रिलीज होगी।
लव रंजन की बात की जाए तो इन दिनों उनकी फिल्म 'मलंग' काफी सुर्खियों में हैं। दिशा पटानी और आदित्य रॉय की जोड़ी उन्होंने पर्दे पर दर्शाई है। लव रंजन ने इससे पहले 'प्यार का पंचनामा', 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'दे दे प्यार दे' और 'जय मम्मी दी' जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है।
'स्ट्रीट डांसर 3डी' की बात करें तो इसे रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है जिसमें श्रद्धा कपूर, वरुण धवन और नोरा फतेही जैसे कई कलाकार नजर आएंगे। ये फिल्म रिपब्लिक डे के मौके पर 24 जनवरी 2020 को रिलीज होगी। फिल्म के अपोसिट सिनेमाघरों में कंगना रनौत की फिल्म 'पंगा' रिलीज हो रही है। दोनों ही बड़े सितारों की फिल्म इस बार क्लैश होने जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications