अजय देवगन और रणबीर कपूर का धमाका - मचने वाली है धूम
लव रंजन की अगली फिल्म का सबको बेसब्री से इंतज़ार है। इस फिल्म की स्टारकास्ट ही दिलचस्प है - अजय देवगन, रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण। खबर थी कि लव रंजन की हर फिल्म की तरह ये भी रोमांटिक कॉमेडी होगी लेकिन अब सूत्रों की मानें तो लव रंजन इस बार दर्शकों की थाली में कुछ नया परोसने वाले हैं।
रणबीर कपूर और अजय देवगन की ये फिल्म एक्शन फिल्म होगी। फिल्म का बजट बहुत बड़ा बताया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ, फिल्म के लिए एक्शन टीम बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। अजय देवगन काफी समय बाद बेहतरीन स्टंट्स करते नज़र आएंगे तो रणबीर कपूर के लिए ये पहली एक्शन फिल्म होगी।
फिल्म साल के अंत तक फ्लोर पर जा सकती है और इसे 2020 में रिलीज़ करने का प्लान बनाया जा रहा है। फिलहाल तो अजय देवगन तानाजी पर काम कर रहे हैं और रणबीर कपूर ब्रह्मास्त्र और शमशेरा पर। वहीं दीपिका पादुकोण मेघना गुलज़ार की लक्ष्मी अग्रवाल बायोपिक छपाक पर काम शुरू कर चुकी हैं।
तानाजी के बाद अजय देवगन आकिव अली की रॉमकॉम दे दे प्यार दे पूरी करने में जुट जाएंगे। फिल्म का पहला पोस्टर हाल ही में रिलीज़ हुआ है। वहीं रणबीर के पास भी दो फिल्में करने के बाद फिलहाल कोई समय नहीं है। एक से खाली होने के बाद ही वो इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।


Click it and Unblock the Notifications