कार्तिक आर्यन मेरी वजह से स्टार नहीं बना, मैं कोई एहसान नहीं कर रहा था- लव रंजन
कार्तिक आर्यन के साथ बैक टू बैक चार फिल्में करने वाले निर्देशक लव रंजन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान कहा- लोग सोचते हैं कि कार्तिक मेरी वजह से स्टार बना है, लेकिन यह गलत है। जब मैंने उसे पहली फिल्म में लिया था, तो मैं भी नया था। मुझे उसमें बात लगी, तभी मैंने उसे कास्ट किया। मैं किसी पर अहसान नहीं कर रहा था।
सोनू के टीटू की स्वीटी की बेजोड़ सफलता ने कार्तिक आर्यन के लिए बॉलीवुड में नए दरवाजे खोल दिये। फिल्म 100 करोड़ी ब्लॉकबस्टर रही और इसका सबसे बड़ा फायदा मिला कार्तिक को। आज एक्टर के पास बैक टू बैक फिल्में हैं और फैन फॉलोइंग हर दिन बढ़ रही है। वहीं, लुका छुपी की सफलता ने भी इस पर चार चांद लगा दिया। लेकिन कार्तिक की स्टारडम का क्रेडिट लव रंजन को ही दिया जाता है।

बहरहाल, सफलता के साथ ही कार्तिक अलग अलग खबरों को लेकर सुर्खियों में छाने लगे। एक खबर यह भी थी कि कार्तिक और लव रंजन के बीच तनाव बढ़ चुका है और एक्टर ने उनकी फिल्म इसीलिए छोड़ दी क्योंकि उन्हें फीस सही नहीं लगी।
खैर, एक लंबे समय के बाद लव रंजन फिर कार्तिक की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। एक वेबसाइट को दिये इंटरव्यू में उन्होंने कहा- लोग कहते हैं कि जब एक कलाकार स्टार बन जाता है तो वो बदल जाता है लेकिन ऐसा नहीं होता है। बदलता आपका नजरिया है। कार्तिक के पास आज पहले ज्यादा काम है, जिस कारण उसकी जिम्मेदारियां बदल गई हैं।


Click it and Unblock the Notifications