रणबीर- श्रद्धा की फिल्म के मजदूरों को नहीं पैसे? डायरेक्टर Luv Ranjan ने सभी आरोपों का बताया गलत

लव रंजन [Luv Ranjan] के निर्देशन में बन रही रणबीर कपूर [Ranbir Kapoor] और श्रद्धा कपूर स्टारर अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है। लेकिन इस बीच फिल्म अपने प्रोडक्शन डाउस से जुड़ी कुछ विवादों की वजह से सुर्खियों में आ रही थी।
लव फिल्म्स 'प्यार का पंचनाम' 1 और 2 की सफतला के बाद अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' के साथ धमाल मचा छुकी है। इस प्रोडक्शन कंपनी को राइटर-डायरेक्टर लव रंजन ने अपने बचपन के दोस्त अंकुर गर्ग के साथ मिलकर शुरू किया था।
लेकिन कुछ समय पहले इस प्रोडक्शन कंपनी के खिलाफ फिल्म्स स्टूडियो सेटिंग एंड अलाइड मजदूर यूनियन (FSSAMU) ने एक प्रेस स्टेमेंट जारी करते हुए कहा था कि लव फिल्म्स ने उन्हें एक प्रोजेक्ट के लिए पूरा भुगतान नही किया है। हालांकि अब इस पूरा मामले पर लव फिल्म्स LLP ने अपनी पक्ष रखते हुए एक बयान जारी किया है। इस बयान में उन्होंने साफ कहा है कि उन पर लगाया गया हर आरोप गलत और झूठा है।
इस बयान में उन्होंने कहा है कि, हमने अपनी एक प्रोजेक्ट के लिए कॉन्ट्रैक्चुअल अरेंजमेंट के अनुसार बिना किसी बकाया के पूरा भुगतान कर दिया है, जिसमें सर्विस प्रोवाइडर एक प्रोडक्शन डिजाइनर, श्री दीपांकर दासगुप्ता हैं। और वर्कर्स को भुतगान उनकी तरफ से नहीं किया गया है। प्रोडक्शन कंपनी ने आगे बताया कि इस बात की भी जानकारी हमने एविडेंस के साथ FSSAMU को अपनी तरफ से दी थी।
हालांकि इस तथ्य से पूरी तरह अवगत होने के बावजूद कि हमने उन व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस शिकायत भी दर्ज की थी, FSSAMU ने तथ्यों को गलत तरीके से पेश कर और हमें परेशान किया और धमका रहा है। उन्होंने ऐसा जानबूझकर हमें टार्गेट करने के मकसद से किया है।
उन्होंने आगे कहा कि इंडस्ट्री में उन्हे एक अच्छे प्रोड्यूसर्स के रूप में जाना जाता हैं, जिनके प्रोडक्शन हाउस ने अच्छी फिल्में भी बनाई है और पैसे भी कमाए है। उनकी तरफ से कभी उनके वर्कर्स और लेबर्स की पेमंट बाकी नही की गई है।
लव फिल्म्स एलएलपी की तरफ से आए बयान में आगे ये भी कहा गया है कि वो FSSAMU के खिलाफ लीग एक्शन लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications












