लव रंजन ने कहा- मैं चिल्लाकर कहना चाहता हूं कि सब पागल हो चुके हैं, मैं ऐसा हूं ही नहीं
एक महिला ने प्यार का पंचनामा निर्देशक लव रंजन पर भी यौन शोषण का आरोप लगाया है। लेकिन लव रंजन ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। लव रंजन ने अपनी सफाई मेें लिखा- जब से मैंने ये आरोप पढ़े हैं मैं इन पर प्रतिक्रिया देना चाहता हूं। मैं जोर से चिल्लाना चाहता हूं कि सब पागल हो गए हैं। मैं चिल्लाकर कहना चाहता हूं कि मैं वह आदमी नहीं हूं।
भूषण कुमार ने मुझे साथ सोने के लिए कहा. बाद में फिल्म से निकाल दिया
लव रंजन ने आगे लिखा- मैं अपनी सफाई देना चाहता हूं। दोस्तों और परिवार ने अच्छा साथ दिया है, जिसके लिए मैं उनका जीवनभर उनका आभारी हूं। मैं ये जानता हूं कि मैं वो आदमी हूं जिसने प्यार का पंचनामा बनाई है। इसीलिए जो मुझे नहीं जानते उनके लिए ये यकीन करना आसान है कि मैं दोषी हूं। क्या मैं दोषी हूं? मैं सबसे कहना चाहता हूं कि मैं नहीं हूं। मैंने किसी महिला के साथ गलत व्यवहार नहीं किया। न किसी को गलत तरीके से छुआ है, ना छेड़ा है और ही फ्लर्ट किया।

साथ ही उन्होंने लिखा- इस मामले में गुस्सा से निकलने के बाद मैंने सोचा यहां मेरे यह सोचने से कोई फर्क नहीं पड़ता कि हां मैंने कुछ गलत नहीं किया है। मैंने हमेशा कोशिश की है कि मेरे आस पास की महिलाएं सुरक्षित और कंफर्टेबल महसूस करें.. और जिन्होंने मेरे साथ काम किया है वह इस बात को मानेंगे भी।
#MeToo: उम्मीद है जल्द ही अमिताभ बच्चन का भयानक सच भी दुनिया के सामने आएगा
मैंने कभी किसी को दुख पहुंचाने की कोशिश नहीं की है। लेकिन यहां मामला है कि किसी को दुख पहुंचा है। तो ऐसे केस में मैं उस महिला से सिर्फ माफी मांगता हूं। भले ही मुझे इस पूरे आरोप पर यकीन नहीं है, ना होगा। लेकिन मैं इतना अंहकारी नहीं हूं। इसीलिए मैं उस गलती के लिए माफी मांगता हूं जो मैंने नहीं किया है।


Click it and Unblock the Notifications