#MeToo: लव रंजन ने कहा, कपड़े उतारो मुझे बिकीनी सीन के लिए तुम्हारी बॉडी देखनी है- एक्ट्रेस
बॉलीवुड बाहर से जितना चमकता हुआ दिखता है, वह अंदर से कितना काला है.. इसका खुलासा मी टू अभियान में जरीए किया जा रहा है। एक हफ्ते में ही बॉलीवुड के कई घिनौने सच बाहर आ चुके हैं। नाना पाटेकर- तनुश्री दत्ता केस से शुरु हुए अभियान में अब कई नामों पर भी कीचड़ उछल रहे हैं। साजिद खान, विकास बहल, आलोक नाथ, सुभाष घई.. सभी पर यौन शोषण का आरोप है।
ऋतिक रोशन जैसे लोगों के साथ भी किसी को काम नहीं करना चाहिए
अब इस लिस्ट में नया नाम जुड़ा है निर्माता- निर्देशक लव रंजन का। प्यार का पंचनामा, प्यार का पंचनामा 2, सोनू के टीटू की स्वीटी जैसी फिल्में देने वाले इस निर्देशक पर एक एक्ट्रेस ने आरोप लगाया है कि फिल्म की ऑडिशन के दौरान लव रंजन ने उन्हें पूरे कपड़े उतारने को कहा था।

एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपनी पूरी आपबीती शेयर की है। जिसे पढ़कर आप भी घृणा से भर जाएंगे। बता दें, लव रंजन की आने वाली फिल्म अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ है.. ऐसे में इन फिल्मों पर कितना प्रभाव पड़ेगा.. यह देखने वाली बात होगी।


Click it and Unblock the Notifications