लव रंजन ने की क्रिकेट लीजेंड सौरव गांगुली के बायोपिक की जोरदार घोषणा- किक्रेटर ने जताई खुशी
महेन्द्र सिंह धोनी और मोहम्मद अजहरूद्दीन के बाद अब एक और क्रिकेटर की कहानी बड़े पर्दे पर आने को तैयार है। लव फिल्म्स ने भारतीय क्रिकेट के लीजेंड सौरव गांगुली पर एक बायोपिक फिल्म की घोषणा की है। सौरव गांगुली निर्विवाद रूप से भारत के सबसे सफल और विवादास्पद क्रिकेट कप्तान में से एक रहे हैं। सभी के दिलों में उनके लिए एक खास जगह है।
कोई शक नहीं कि क्रिकेट फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं। एक क्रिकेटर के रूप में 90 के दशक से लेकर वर्तमान में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष होने तक, गांगुली को अंतरराष्ट्रीय रिकॉर्ड के साथ-साथ उनके विवादास्पद रवैये के लिए समान रूप से जाना जाता है।

उनका जीवन भारतीय क्रिकेट में सबसे आकर्षक ड्रामा और बड़े पर्दे पर दर्शकों के लिए समान रूप से रोमांचक वॉच है। इस बायोपिक का निर्माण लव रंजन और अंकुर गर्ग करेंगे। फिल्म में मुख्य किरदार कौन से एक्टर निभाएंगे, फिलहाल इसकी जानकारी बाहर नहीं आई है।
सौरभ गांगुली ने अपने बायोपिक की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा- "क्रिकेट मेरा जीवन रहा है। इसने मुझे सिर को ऊंचा करके आगे बढ़ने का आत्मविश्वास और क्षमता दिया है। एक यात्रा, जिसे जीवंत किया जाना है। रोमांचित हूं कि लव फिल्म्स मेरी यात्रा पर एक बायोपिक का निर्माण करेगी और इसे बड़े पर्दे पर जीवंत करेगी।" वहीं, लव रंजन ने कहा कि लव फिल्म्स परिवार में दादा का होना सम्मान की बात है! हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाने और इसे दुनिया के साथ साझा करने के लिए धन्यवाद..
बता दें, लव फिल्म्स ने 'सोनू के टीटू की स्वीटी', 'दे दे प्यार दे', 'मलंग' और 'छलांग' जैसी सफल फिल्मों का निर्माण किया है। उनकी आने वाली फिल्मों में रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत लव रंजन के निर्देशन में बन रही 'कुत्ते' और 'उफ्फ' शामिल है।


Click it and Unblock the Notifications











