200 करोड़ की धमाकेदार कमाई और अब पार्ट 3 का एलान, अजय देवगन पर लगा Full Stop
आजकल नए सुपरस्टार्स की फेहरिस्त में नया नाम शामिल हुआ है लव रंजन का। लव रंजन ने इस साल की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म देकर सबको चौंका दिया था। सोनू के टीटू की स्वीटी ने बॉक्स ऑफिस पर 108 करोड़ की कमाई की और कार्तिक आर्यन को स्टार बना दिया।
वहीं, इस फिल्म ने अजय देवगन की रेड को भी टॉप 2 से बाहर किया। वहीं अक्षय कुमार की पैडमैन को भी कड़ी टक्कर दे दी। बाद में बागी 2 ने अजय देवगन की रेड को टॉप 3 से भी बाहर कर दिया था। बहरहाल, अब अच्छी खबर है फैन्स के लिए।

हाल ही में गपशप गली में खबर थी कि कार्तिक आर्यन, लव रंजन से काफी दुखी हैं। क्योंकि लव रंजन के अगले प्रोजेक्ट में रणबीर कपूर की एंट्री हो चुकी है। ये एक रॉम कॉम होगी जिसमें रणबीर कपूर और अजय देवगन नज़र आएंगे।
अब कार्तिक आर्यन और उनके फैन्स के लिए काफी अच्छी खबर है। कार्तिक आर्यन ने काफी पहले ही हिंट दिया था कि प्यार का पंचनामा पार्ट 3 पर काम चल रहा है। लेकिन अब, खबर है, कि ये फिल्म, अजय देवगन और रणबीर कपूर वाली फिल्म से पहले बनेगी।
जी हां, प्यार का पंचनामा 3 जल्द ही फ्लोर पर जाने वाली है। और इस बात की आधिकारिक घोषणा 15 दिन के भीतर होने वाली है। हालांकि इस बार का फिल्म के प्लॉट में क्या बदलेगा, ये देखना काफी दिलचस्प होगा।
वहीं कार्तिक के अलावा फिल्म में नुसरत भरूच होंगी, ये तो तय है लेकिन देखना है कि फिल्म की बाकी की कास्ट नई होगी या फिर पुरानी।
गौरतलब है कि लव रंजन ने सक्सेस रेट, बॉलीवुड में शानदार रहा है। आकाशवाणी को छोड़कर उनकी बाकी तीन फिल्मों ने मिलकर लगभग 200 करोड़ की कमाई कर ली है। दिलचस्प ये है कि ये सभी रॉम कॉम हैं यानि कि रोमांटिक कॉमेडी।
याद दिलाते हैं आपको बॉलीवुड की कुछ बेहतरीन रॉम कॉम -


Click it and Unblock the Notifications













