Lust Stories 2: तमन्ना भाटिया, मृणाल और काजोल के इंटिमेट सीन्स वायरल, टाइमकोड शेयर कर रहे हैं नेटिजन्स

By Filmibeat Desk
lust-stories-2-netizens-sharing-timecodes-of-tamannaah-bhatia-mrunal-and-kajol-hot-lusty-scenes

Lust Stories 2: नेटफ्लिक्स की चर्चित एंथोलॉजी 'लस्ट स्टोरी 2' ने रिलीज होते ही बवाल मचा दिया है। सोशल मीडिया पर इसी की चर्चा चल रही है। हालांकि समीक्षकों से फिल्म को निगेटिव प्रतिक्रिया मिली है, लेकिन इसकी स्टारकास्ट ऐसी है कि फैंस इसकी बातें करते नहीं थक रहे हैं। तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, काजोल जैसे एक्टर्स खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं, इनके सीन्स भी वायरल हैं।

इस सीरीज में चार कहानियां शामिल की गई हैं। चारों कहानिया लस्ट यानि की वासना से जुड़ी हैं, तो जाहिर है कि चारों फिल्मों में कुछ इंटिमेट सीन्स भी हैं। बहरहाल, जबसे फिल्म रिलीज हुई है, तमन्ना भाटिया, मृणाल ठाकुर और काजोल के इंटिमेट सीन्स के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

इंटिमेट सीन्स का टाइमकोड शेयर कर रहे हैं लोग

इतना ही नहीं, बल्कि कुछ नेटिजन्स तो फिल्म से इंटिमेट सीन्स का टाइमकोड भी शेयर कर रहे हैं। यानि की कौन से एक्टर ने फिल्म में कितने मिनट पर इंटिमेट सीन दिया है। ये पोस्ट्स वायरल हो रहे हैं। कोई शक नहीं सबसे ज्यादा लाइमटाइट तमन्ना और विजय के सीन ने बटोरी है। ये दोनों एक्टर्स सुजॉय घोष की फिल्म में साथ दिखे हैं।

लस्ट स्टोरीज 2 की बात करें तो पहली सफल सीरीज के बाद, इस सीक्वल के लिए चार जाने माने निर्देशक- आर बाल्की, कोंकणा सेन शर्मा, सुजॉय घोष और अमित शर्मा साथ आए हैं। हालांकि, चारों में से एक कहानी जो आकर्षित करती है, वो है कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म। नेटफ्लिक्स पर आई इस एंथोलॉजी में ना कोई नयापन है, ना पैशन, ना इमोशन। कोंकणा की फिल्म के अलावा बाकी तीनों की पटकथा काफी औसत है, लिहाजा भारी भरकम स्टारकास्ट भी कुछ खास नहीं दे पाई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X