अमिताभ के साथ लंच करना है तो जेब हल्की करो

पढ़े : अमिताभ करेंगे शाहऱूख से जवाब-तलब!
आपको जानकर ताज्जुब होगा कि चैरिटी के लिए पैसा जुटाने के उद्देश्य से अमिताभ बच्चन के साथ लंच की बोली लगाने के पहले ही दिन ये एक हजार रुपये से 6 लाख रुपए को पार कर गई। पीटीआई के मुताबिक बिग बी के साथ लंच करने की बोली 1001 रुपए से शुरू हुई और एक घंटे के भीतर ही इस स्तर पर पहुंच गई। 67 साल के इस योद्धा ने इस दौड़ में बॉलीवुड के दबंग सलमान खान और खिलाड़ी अक्षय कुमार को भी पीछे छोड़ दिया। अक्षय के साथ एक ब्रेकफास्ट करने की बोली 4 लाख 52 हजार पर पहुंची है।
बिग बी के नाम पर लग रही बोली में उनके साथ लंच करने के मौके के साथ ही विजेता अमिताभ के जीवन से जुड़े सभी पहलुओं पर अपने मनचाहे सवाल कर सकता है। जीतने वाले के पास अमिताभ के साथ फोटो खिंचवाने के साथ उनके निजी ऑटोग्राफ लेने का भी अवसर होगा।


Click it and Unblock the Notifications











