लंच बॉक्स एक्ट्रेस निमरत कौर ने देखा इरफान खान का म्यूरल- किया इमोशनल पोस्ट
हिंदी सिनेमा जगत के जाने माने कलाकार इरफान खान तो आज हमारे बीच नहीं हैं लेकिन उनके साथी कलाकार और फैंस लगातार उनको सोशल मीडिया पर याद कर रहे हैं। इस समय एक तस्वीर इरफान खान की काफी ज्यादा वायरल हो रही है जिसमें एक दीवार में नजर आ रहे हैं और ये तस्वीर काफी शानदार है। इस तस्वीर को किसी और ने नहीं बल्कि उनकी लंचबॉक्स को-स्टार निमरत कौर ने साझा किया है।
बता दें कि निमरत कौर ने इस तस्वीर के साथ एक इमोशनल पोस्ट भी लिखा है। गौरतलब है कि इरफान खान का निधन 29 अप्रैल को हो गया था। उनको श्रद्धांजलि देते हुए बॉलीवुड आर्ट प्रोजेक्ट के कलाकार रंजीत दाहिया ने एक घर की बाहरी दीवार पर उनका म्यूरल आर्ट बनाया।

बस इस तस्वीर को निमरत कौर ने देख लिया और सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है.. 'एक गाव है रानवर जहां पर आज ये म्यूरल देखने को मिला और संयोग से यह लंचबॉक्स के कलाकार यानि इरफान खान का घर यहां से कुछ दूर है।
जीवन और कला का ऐसा अशुभ लेकिन अभी तक मनाया जाने वाला संगम।' निमरत कौर का पोस्ट काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस भी इरफान खान के इस म्यूरल को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इरफान खान आखिरी बार फिल्म अंग्रेजी मीडियम का हिस्सा बने थे।


Click it and Unblock the Notifications











