TRAILER: कार्तिक आर्यन- कृति सैनन की मजेदार 'लुका छुपी', हिट होने के लिए तैयार फिल्म
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन स्टारर रॉम-कॉम फिल्म 'लुका छुपी' का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। कोई शक नहीं कि यह काफी मजेदार ट्रेलर है और फिल्म हिट होने के पूरे चांस हैं। दिनेश विजन के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का निर्देशन किया है लक्ष्मण उतेकर। फिल्म में शादी और लिव इन रिलेक्शनशिप के इर्द गिर्द रोमांटिक- कॉमेडी गढ़ा गया है।
2018 में छोटे- मध्यम बजट की फिल्मों को देखकर.. अब साफ है कि दर्शकों को ऐसी कहानियां पसंद आती हैं, जिनसे वह खुद जुड़ सकें। लुका छुपी कुछ वैसी ही फिल्म लग रही है, जो दर्शकों को खूब हंसाएगी। ट्रेलर रिलीज होने के कुछ ही मिनटों में सोशल मीडिया पर वायरल भी हो चुका है। फिल्म 1 मार्च 2019 को रिलीज होगी।

लुका छुपी में कार्तिक- कृति के अलावा पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और विनय पाठक भी धमाचौकड़ी मचा रहे हैं। इस सपोर्टिंग कास्ट के साथ फिल्म का सफल होना लगभग फाइनल ही है। कार्तिक की पिछली फिल्म 'सोनू के टीटू की स्वीटी' 100 करोड़ी सुपरहिट रही थी, जिसके बाद कार्तिक की फैन फॉलोइंग भी काफी बढ़ चुकी है। जाहिर है फिल्म को उसका फायदा मिलेगा।
यहां देंखे ट्रेलर-


Click it and Unblock the Notifications