कार्तिक आर्यन की 'लुका छुपी' हो गई ऑनलाइन LEAK- पूरी की पूरी फिल्म HD में!
कार्तिक आर्यन और कृति सैनन की फिल्म लुका छुपी शुक्रवार यानि की 1 मार्च को रिलीज हुई। और रिपोर्ट्स की मानें तो रिलीज के कुछ ही घंटों में फिल्म ऑनलाइन लीक हो चुकी है। तमिलरॉकर्स नाम के वेबसाइट ने पूरी की पूरी फिल्म ऑनलाइन फ्री डाउनलोड के लिए उपलब्ध कर दी है। जाहिर है इससे फिल्म की कमाई प्रभावित हो सकती है।
देखा जाए तो अब हर रिलीज हुई फिल्में, एक या दो दिनों में ऑनलाइन उपलब्ध हो जाती है और धड़ल्ले से डाउनलोड भी की जाती है। और इसके पीछे सिर्फ एक ही नाम है- तमिलरॉकर्स (TamilRockers)। यह नाम फिल्म निर्माताओं के लिए किसी बुरे ख्वाब से कम नहीं। अब तो यही उम्मीद की जा सकती है कि कब सरकार इस ओर कोई ठोस कदम उठाए और पाइरेसी से संबंधित सभी वेबसाइट को बैन कर दिया जाए।

गौरतलब है कि 2018 से अब तक लगभग हर रिलीज फिल्म पायरेसी का शिकार बनी है। रिलीज होते ही या रिलीज से पहले ही फिल्में ऑनलाइन उपलब्ध हो जा रही है, जिससे फिल्म की कमाई को नुकसान भी पहुंचता है।


Click it and Unblock the Notifications











