लकी अली का ऑनलाइन एल्बम

By Jaya Nigam

गायक और अभिनेता लकी अली ने अपना एक नया एल्बम लॉन्च किया है. एल्बम की दिलचस्प बात ये है कि ये किसी सीडी या कैसेट की शक्ल में ना होकर इंटरनेट पर उपलब्ध है.

इंटरनेट पर जाकर गानों के शौकीन इस एल्बम के म्यूज़िक वीडियो देख सकते हैं.

साथ ही इस एल्बम के गाने मोबाइल फ़ोन पर भी सुन सकते हैं.

इस ऑनलाइन एल्बम को अली ने दिलचस्प सा नाम दिया है, 'एक्सुई' जिसका अर्थ होता ‘फ़ुर्सत से’.

लकी अली ने पाँच साल के बाद अपना कोई एल्बम रिलीज़ किया है. उनका पिछला एल्बम 'कभी ऐसा लगता है' वर्ष 2004 में आया था.

तो दोनों के बीच इतना अंतराल क्यों? इस सवाल पर लकी अली कहते हैं, “हम देखना चाहते थे कि भारतीय संगीत उद्योग में कोई परिवर्तन आते हैं या नहीं. परिवर्तन आए हैं और इसलिए इस एल्बम को किसी दुकान से लेने की ज़रुरत नहीं है. आप इसे इंटरनेट के ज़रिए सुन सकते हैं.”

इस ऑनलाइन एल्बम में कुल 21 गाने होंगे. फ़िलहाल 8 गाने ऑनलाइन सुना जा सकते हैं. धीरे-धीरे बाक़ी गाने भी रिलीज़ किए जाएंगे.

लकी अली कहते हैं कि हफ़्ते-दस दिन में एक गाना रिलीज़ करते जाएंगे, और साल के आख़िर तक ये सिलसिला चलता रहेगा.

उम्मीद

ये पूछने पर कि उनके संगीत के प्रशंसकों को इस एल्बम से क्या उम्मीद करनी चाहिए, लकी अली कहते हैं, “उन्हें कोई भी उम्मीद नहीं करनी चाहिए, जब हम उम्मीद रखते हैं तो सब गड़बड़ हो जाता है. आप किसी उम्मीद के साथ ना सुनें. बस सुन लीजिए कि ये क्या है. अहम सिर्फ़ इतना है कि आपने जो सुना वो आपको समझ आया और अच्छा लगा.”

लकी अली प्रसिद्ध कॉमेडियन महमूद के बेटे हैं. उनके 'एक्सूई' से पहले पांच एल्बम आ चुके हैं.

साथ ही उन्होंने हिंदी, तेलुगू और तमिल फ़िल्मों में पार्श्वगायन भी किया है.

लकी अली ने हिंदी फ़िल्मों में बाल कलाकार के रुप और बाद में संजय गुप्ता की बड़ी फ़िल्म ‘कांटे’ में अभिनय भी किया है. इसके अलावा उन्होंने ‘सुर’, ‘कसक’ और ‘रनवे’ में भी अभिनय किया है.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X