गोवा में लोगों के बीच बैठकर लकी अली ने गाया अपना फेमस सांग 'ओ सनम'- देखते ही देखते वीडियो वायरल

सिंगर लकी अली इन दिनों सुर्खियों में हैं। बीते दिनों लकी अली का एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ था। वहीं, अब गोवा से उनका एक और वीडियो वायरल हुआ है, जहां वह भीड़ के बीच बैठकर अपना फेमस गाना 'ओ सनम' गा रहे हैं। लकी अली का ये वीडियो नफीसा अली सोढ़ी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है और इस वीडियो को देखकर उत्साहित हैं।

लकी अली उन कलाकारों में हैं, जिनका जादू 90 के दशक में लोगों के सिर चढ़कर बोलता था। उनके गाने लोगों के जुबां पर होते थे। फिल्मों में ही नहीं, लकी अली ने कई एल्बम रिलीज किये थे और सभी गाने बेहद पॉपुलर रहे थे। जाहिर है 90's के लोगों के दिलों में और संगीत प्रेमियों के बीच अभी भी उनके लिए एक खास जगह है।

Lucky Ali

गिटार की धुन के साथ 'ओ सनम' गाते हुए लकी अली को देख फैंस कुछ इमोशनल भी हैं। वीडियो में लकी गाने की एक लाईन 'मर भी गए तो...' गा कर कुछ देर के लिए चुप हो जाते हैं फिर वहां मौजूद उनके फैंस आगे के गाने को पूरा करते हैं।

बता दें कि लकी अली मशहूर अभिनेता महमूद के बेटे हैं। इन्होंने साल 1996 में अपने पहले एल्बम सुनो से अपने करियर की शुरुआत की थी। ओ सनम इसी एल्बम का गाना है जिसने लकी को खूब पॉपुलैरिटी दिलाई थी। बाद में इन्होंने कहो ना प्यार है, तमाशा, बचना ए हसीनो, अंजाना अंजानी जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में गाने गाए हैं, साथ ही 'सुर' और 'कांटे' जैसी फिल्मों में बतौर एक्टर भी नजर आए थे।

More from Filmibeat

Read more about: lucky ali लकी अली
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X