अश्लील गीत गाने पर गायक हनी सिंह के खिलाफ FIR
दिल्ली गैंगरेप के कारण पूरा देश आक्रोशित है, लोगों का गुस्सा सड़कों पर टूट पड़ा है वहीं दूसरी ओर पॉप और पंजाबी सिंगर हनी सिंह अश्लील गाने गा रहे हैं। जाहिर है गाज तो गिरनी ही थी सो गिर गयी। हनी सिंह के खिलाफ अश्लील गाने गाने और महिलाओं के लिए अपमानजनक शब्दों का प्रयोंग करने के जुर्म में लखनऊ में FIR दर्ज करायी गयी है।
लखनऊ के आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने मीडिया को बताया कि हनी सिंह के खिलाफ ऑनलाइन शिकायत की गयी थी इसलिए हमें एक्शन लेना पड़ा। यही नहीं उन्होंने कहा कि वाकई में हनी सिंह ने अश्लीलता और भद्देपन की सभी सीमाएं लांघने वाले गाने 'मैं हूं बलात्कारी' और 'केंदे पेचायिया' गाने लिखे और गाये हैं जो कि समाज में गलत चीजों को प्रसारित करते हैं। ये गाने अत्यंत अश्लील, उत्तेजक और अभद्र होने के कारण भारतीय दंड विधान की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध की श्रेणी में आते हैं ।

आपको बता दें कि पंजाबी पॉप की दुनिया में हनी सिंह एक बड़ा नाम है।उनके लाइव शो की डिमांड केवल इंडिया में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी होती है। अब तो हनी सिंह बॉलीवुड के लिए भी गा रहे हैं। साल 2012 की हिट फिल्म कॉकटेल से उन्होंने बॉलीवुड में भी कदम रखा है।


Click it and Unblock the Notifications