देखिए रूस्तम 15 अगस्त को FREE...टिकट बंट रहे हैं...पहले आओ, पहले पाओ

अक्षय कुमार की रुस्तम रिलीज़ हो चुकी है और फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया भी मिल रही है। लेकिन 15 अगस्त को फिल्म मुफ्त दिखाई जा रही है। और टिकट पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिल रहे हैं।

गौरतलब है कि रूस्तम एक देशभक्त नेवी ऑफिसर की कहानी है जिसकी पत्नी, उसे, उसके ही दोस्त के साथ तब धोखा देती है जब वो मिशन पर बाहर होता है।

rustom review

बहरहाल, उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ को फिल्म में अक्षय के देशभक्ति जज़्बे पर पूरा भरोसा है इसलिए शहर के कुछ सिनेमाघरों में फिल्म को मुफ्त दिखाने का फैसला किया गया है। लखनऊ के डीएम ने इस बात की पुष्टि की और इन सिनेमाघरों में टिकट पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर मिल रहे हैं।
[REVIEW: रूस्तम, खिलाड़ी नहीं...यहां पूरा का पूरा खेल ही बस अक्षय कुमार हैं!]

वैसे फिल्म के लिए ये काफी अच्छा वर्ड ऑफ माउथ होगी और एक तरह से काफी अच्छा प्रमोशन भी। फिलहाल ये नहीं पता कि अक्षय कुमार को इस बात की खबर है या नहीं, वरना इसका प्रचार रूस्तम की टीम अच्छे से कर सकती थी।

बहरहाल, हाल ही में कुछ फिल्मों ने प्रचार के बेहतरीन तरीके अपनाए हैं। जानिए यहां -

एम एस धोनी
एम एस धोनी ट्रेलर को अनलॉक करने के लिए बेहतरीन तरकीब निकाली गई। धोनी के कुल रन जितने रिट्वीट करने थे। जब रिट्वीट की संख्या धोनी के बनाए रन के बराबर होगी, तब ही ट्रेलर खुलेगा। फिलहाल ट्रेलर खुल चुका है लेकिन फिल्म को इससे अच्छा खासा पब्लिसिटी मिली।

शिवाय
अजय देवगन ने हाल ही में शिवाय का ट्रेलर लॉन्च इंदौर में किया। क्योंकि इंदौर के एक फैन क्लब ने अक्षय कुमार को वहां इन्वाइट किया था। इसके बाद तो बस हर जगह शिवाय की ही धूम थी।

रूस्तम
रूस्तम को हर बॉलीवुड स्टार ने प्रमोट किया वो भी अपनी अपनी तरीके से। जहां, सलमान खान ने अक्षय को रूस्तम ए हिंद कहा वहीं रणवीर सिंह ने उनके साथ छुपा रूस्तम खेला। आलिया भट्ट तो रवीना टंडन बनकर टिप टिप बरसा पानी पर डांस करती दिखीं।

हाउसफुल 3
एक कार में गाते बजाते गुनगुनाते चलना। और सारी वो हरकतें करना जिनसे फैन्स खुश भी हुए और फिल्म सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रही। अक्षय का ये प्लान ब्रिलियंट था और फिल्म की पब्लिसिटी में काफी काम आया।

सुलतान
सुलतान सलमान को रियो ओलंपिक्स 2016 का ब्रांड एंबैज़डर चुन लिया गया है। इसका मतलब है कि अब सलमान खान ओलंपिक्स के साथ नकली पहलवानी का असली फायदा खूब उठाएंगे।

फैन
हाल ही में फैन ने भी अपने प्रमोशन को काफी अलग रखा और वो भी सीधा ट्रेलर से। पहली बार यशराज स्टूडियो ने अपनी फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के लिए हर शाहरूख खान फैन को इन्वाइट किया।

नीरजा
सोशल मीडिया पर अपनी फिल्म प्रमोट करना कोई सोनम कपूर से सीखे। उन्होंने फियर Vs नीरजा कैंपेन चलाया, जिस पर बॉलीवुड के हर बड़े स्टार ने अपना सबसे बड़ा डर ऑन लाइन इंटरनेट पर पोस्ट किया।

प्रेम रतन धन पायो
प्रेम रतन धन पायो के लिए सोनम कपूर ने PRDP डबस्मैश शुरू किया जहां शाहरूख से लेकर सलमान की मां तक....बॉलीवुड में हर कोई प्रेम रतन धन पायो पर थिरकता दिखा।

तमाशा
तमाशा के लिए फिल्म की पूरी टीम ट्रेन से सफर पर निकल पड़ी और हर छोटे बड़े स्टेशन पर रणबीर दीपिका फैन्स से मिले और अपनी फिल्म प्रमोट की।

दिलवाले
दिलवाले के लिए रोहित शेट्टी ने DDLJ की एनिवर्सरी का पूरा फायदा उठाया और इस नए शाहरूख काजोल के नए वीडियो ने पुराने राज सिमरन की याद दिलाई।

बजरंगी भाईजान
बजरंगी भाईजान और सलमान खान का बजरंगी पेंडेन्ट कोई कैसे भूल सकता है। वरूण धवन से प्रीति ज़िंटा तक, सब ये पेंडेंट पहनकर घूमते दिखे थे।



दम लगाके हईशा

दम लगाके हईशा की सबसे बेहतरीन स्ट्रैटेजी थी, नो प्रमोशन। इसलिए अचानक जब एक फिल्म की बात होने लगी तो लोगों को उसे देखने में पूरी दिलचस्पी उठी। Brilliant!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X