..................... Lucknow Girl claims to be married to Emraan Hashmi | इमरान के घर लड़की का हंगामा, कहा पति है हाशमी - Hindi Filmibeat

इमरान के घर लड़की का हंगामा, कहा पति है हाशमी

अक्सर ऐसा कई फिल्मों में आपने देखा होगा कि कोई लड़की हीरो के घर में पुलिस लेकर घुस जाती है और कहती है कि पुलिस साहब यही है वो आदमी जिसने मुझसे शादी की और छोड़कर चला गया। लेकिन रील लाइफ का रीयल ड्रामा सीरयल किसर इमरान के घर एक दिन पहले उस समय हुआ जब इमरान हाशमी अपनी फिल्म एक थी डायन के स्पेशल प्रीमियर में जाने वाले थे।

ठीक उसी समय रश्मि सिंह नाम की एक महिला पुलिस फोर्स के साथ इमरान के घर पहुंच गयी और जोर-जोर से चिल्लाकर कहने लगी, इमरान हाशमी ने मुझसे शादी का वादा किया था, लेकिन अपना मतलब साधने के बाद मुझे छोड़कर चले गये हैं। रश्मि सिंह का कहना है कि इमरान और उसके बीच में फिजिकल रिलेशन भी है। लड़की लखनऊ की रहने वाली है।

हालांकि लड़की का यह नाटक ज्यादा देर तक चल नहीं पाया क्योंकि लड़की,इमरान हाशमी को पहचानती ही नहीं थीं। पुलिस का कहना है कि लड़की की मनोस्थिति अच्छी नहीं हैं। हम उसकी जांच-पड़ताल कर रहे हैं। खैर मामला तो शांत हो गया लेकिन तीन घंटे तक चले इस नाटक ने इमरान हाशमी और उसके परिवार को परेशान जरूर कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X