कनिका कपूर पर लखनऊ CMO की FIR, 6 महीने तक मिल सकती है सज़ा!
बॉलीवुड सिंगर, कनिका कपूर से यूपी पुलिस पूछताछ करने वाली है ये तो हम आपको बता ही चुके हैं। लेकिन अगर कनिका कपूर दोषी पाई गईं तो उन्हें कम से कम 6 महीने की जेल की सज़ा, जुर्माना या फिर दोनों हो सकते हैं।
क्योंकि कनिका कपूर पर FIR करने वाले हैं इंसान हैं नरेंद्र कुमार अग्रवाल जो लखनऊ के चीफ मेडिकल ऑफिसर हैं। कनिका पर धारा 269 और 270 के तहत केस दर्ज है।

हालांकि ये तय है कि कनिका से पूछताछ केवल 14 दिन पूरा हो जाने के बाद शुरू होगी। CMO की FIR रिपोर्ट के मुताबिक, कनिका कपूर पर एक खतरनाक बीमारी फैलाने का आरोप है जो लोगों की जान ले सकती हैं और इसके बाद सरकारी अफसर की बात ना मानने का आरोप है।
गौरतलब है लखनऊ में पार्टियां करना कनिका कपूर के लिए भारी पड़ चुका है। उनके अलावा दो और FIR दर्ज हैं जो लखनऊ के हज़रतगंज और गोमती नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज हुई है।


Click it and Unblock the Notifications