छोटे बजट की फिल्मों का है दौर- प्रियंका
डॉन, रा.वन और 7 खून माफ जैसी बड़ी बजट की फिल्में कर चुकीं प्रियंका चोपड़ा भी छोटे बजट की फिल्मों में ज्यादा दिलचस्पी ले रही हैं। उनका मानना है कि कम बजट की फिल्में बड़े बजट की फिल्मों से ज्यादा खास होती है। उनकी अग्निपथ जो कि कम बजट की फिल्म थी ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। और अब उनकी शाहिद के साथ तेरी मेरी कहानी रिलीज होने जा रही है।
ज्ञात हो कि तेरी मेरी कहानी भी बहुत बड़े बजट की फिल्म नहीं है इसका बजट 30 करोड़ है। बाकी की फिल्मों जैसे विकी डोनर का बजट 5 करोड़, पान सिंह तोमर का 4.5 करोड़ और कहानी का बजट 8 करोड़ था इसके बावजूद इन फिल्मों ने अपने बजट से कहीं ज्यादा कमाई करके खुद को प्रोफिट में रखा।
अपनी फिल्म तेरी मेरी कहानी के बारे में बताते हुए प्रियंका ने कहा अगर कोई फिल्म 100 करोड का आंकड़ा पार कर जाए तो उसे हिट नहीं कहा जा सकता। हम चाहते हैं कि लोग हमारी फिल्म को पसंद करें। कमाई तो अपने आप हो जाएगी।
इतना ही नहीं बल्कि इन फिल्मों ने अपने साथ रिलीज हुई बड़ी बजट की फिल्मों को पीछे भी छोड़ दिया। इशकजादे ने अपने साथ ही रिलीज हुई डिपार्टमेंट और डेंजरस इश्क जैसी नामचीन कलाकारों से सजी और बड़े बैनर की फिल्मों को पीछे कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications












