लवयात्री: सलमान खान अपने फैंस के लिए प्लान कर रहें है कुछ खास, हो गया खुलासा
सलमान खान इस समय फिल्म लवयात्री को लेकर काफी ज्यादा बिजी है और वो इसका जोरों से प्रमोशन कर रहे है। इस फिल्म में आपको सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन नजर आने वाल है दोनो डेब्यू कर रहें है। हाल ही में एक ऐसी बात सामने आई है जो कि सलमान खान के फैंस के लिए काफी बड़ी सरप्राइज साबित होने वाली है। बता दें कि सलमान खान इस फिल्म को प्रमोट करने के लिए एक गाना प्लान कर रहे है जो कि एक प्रमोशल सॉंग होगा।
बता दें कि सलमान खान ने इस बात का प्लान किया है जिससे वो पूरी कोशिश करके इस फिल्म को चलाना चाह रहे है। बात करने पर पता चला की सलमान चाहते है फिल्म एक डीजास्टर ना साबित हो बल्कि लोगों को पसंद आए।

इसको लेकर वा काम कर रहे है। हालांकि देखना ये है कि गाना फिल्म में शामिल किया जाएगा या नहीं। सलमान खान ने एक बात और बोली है कि वो क्यों इस समय युवाओं को मौका दे रहें है क्योकि उनको भी किसी समय काम दिया गया था जब वो स्ट्रगल कर रहे थे।
जिसके अंदर स्पार्क होगा वो आगे चला जाएगा। फिल्म लवयात्री 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। सलमान खान इसके अलावा फिल्म भारत की शूटिंग कर रहें है और काफी ज्यादा बिजी है। इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नजर आने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications











