लवयात्री: सलमान खान की फिल्म के गाने 'चोगाड़ा' पर नाची प्रियंका चोपड़ा, बोली ये बात
सलमान खान प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री आने वाले 5 अक्टूबर को रिलीज हो रही है। बता दें कि इस फिल्म में लीड रोल में सलमान खान के जीजा आयुष शर्मा और वरीना हुसैन नजर आने वाली है। इस फिल्म के गाने चोगाड़ा को लेकर एक चैलेंज शुरु किया गया था उसको पूरा करने वालों में अब एक नाम प्रियंका चोपड़ा का भी जुड़ गया है। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने इसको काफी बखूबी और अलग अंदाज में क्यूट करीके से निभाया।
इस वीडियो में वो अकेली नहीं है बल्कि उनके साथ कई छोटे बच्चे नजर आ रहें है। बता दें कि फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा ने आयुष और वरीना को ढेर सारी शुभकानाएं दीं।

इसके अलावा इस चैलेंज को कई और स्टार्स पूरा कर चुकें है जिसमें रीतेश देशमुख और बॉबी देओल भी शामिल है। बता दें कि फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है क्योंकि इसके नाम को लेकर काफी बवाल हुआ था फिर नाम बदलना पड़ा था।
गौरतलब है कि सलमान खान की फिल्म भारत में प्रियंका चोपड़ा थी और अचानक उन्होने फिल्म छोड़ दी थी। इसके बाद कई ऐसी खबरें आईं थी कि सलमान खान प्रियंका चोपड़ा से काफी ज्यादा नाराज है।


Click it and Unblock the Notifications











