..................... आमिर खान के नक्शेकदम पर वारिना हुसैन, सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान, देखें आखिरी पोस्ट | LoveYatri Actress Warina Hussain Quits Social Media as like Aamir khan wrote post why Dropping - Hindi Filmibeat

आमिर खान के नक्शेकदम पर वारिना हुसैन, सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान, देखें आखिरी पोस्ट

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के बाद एक्ट्रेस वारिना हुसैन ने भी सोशल मीडिया से छुट्टी कर ली है। वारिना हुसैन के इंस्टाग्राम पर 1.9 मिलियन ( 19 लाख) फॉलोवर्स हैं। उन्होंने बताया कि वे अब सोशल मीडिया यूज नहीं करेंगी। हालांकि, उन्होंने बताया कि उनकी टीम अकाउंट को मैनेज करेगी और उनके काम को लेकर फैन्स को अपडेट करेगी। सोशल मीडिया से दूरी बनाने का ऐलान वारिना हुसैन ने इंस्टाग्राम पर एक टैक्स्ट पोस्ट लिख कर शेयर की है।

वरीना हुसैन ने इंस्टाग्राम पर शेयर किए इस पोस्ट में लिखा है कि 'मैंने पढ़ा था कि अगर आप कहीं जा रहें हो तो उसकी घोषणा नहीं करनी चाहिए क्योंकि यह एयरपोर्ट नहीं है। लेकिन, मैं अपने दोस्तों और फैन्स को यह बताना चाहती हूं, जिनका प्यार मेरी स्ट्रेंथ है कि ये मेरी आखरी सोशल मीडिया पोस्ट है। इस पोस्ट के बाद मेरा अकाउंट मेरी टीम संभालेगी और मेरे काम से जुड़ी बातें शेयर करेगी।'

पहले भी सोशल मीडिया से बना चुकी हैं दूरी

पहले भी सोशल मीडिया से बना चुकी हैं दूरी

यह पहली बार नहीं है कि वारिना हुसैन ने सोशल मीडिया को बॉय बोला हो। इससे पहले भी वो सोशल मीडिया से कुछ समय तक दूरी बना चुकी हैं। पिछले साल उन्होंने कुछ महीने के लिए सोशल मीडिया बंद कर दिया था। उन्होंने इसे 'सोशल मीडिया डिटॉक्स' नाम दिया था।

लवयात्री से बॉलीवुड में की थी एंट्री

लवयात्री से बॉलीवुड में की थी एंट्री

वारिना हुसैन ने सलमान खान के दामाद आयूष शर्मा के साथ फ़िल्म लवयात्री से बॉलीवुड में एंट्री की थी। यह फिल्म 2018 में रिलीज़ हुई थी।

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन

आयुष शर्मा और वारिना हुसैन

बता दें कि आयुष शर्मा और वारिना हुसैन की यह पहली फिल्म थी। वारिना इससे पहले सलमान खान और प्रभु देवा के साथ मुन्नी बदनाम गाने में दिखाई दे चुकी हैं।

आमिर खान भी छोड़ चुके हैं सोशल मीडिया

आमिर खान भी छोड़ चुके हैं सोशल मीडिया

बॉलीवुड सुपर स्टार आमिर खान ने अपने जन्मदिन 14 मार्च को सोशल मीडिया छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने जन्मदिन के मौके पर फैन्स को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद कहते हुए ऐलान किया कि वे सोशल मीडिया से दूरी बना रहे हैं। आमिर खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म लाल सिंह चड्ढा में व्यस्त हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X