सबसे महँगा 'सेक्स ट्वॉय'

फ्रांस की राजधानी पैरिस के एक दुकानदार ने दुनिया का सबसे महँगा सेक्स खिलौना तैयार करने का दावा किया है.
ज़ेवर की दुकान के मालिक का कहना है कि इस सेक्स ट्वाय को बनाने के लिए 18 कैरट हीरे का इस्तेमाल किया गया है.
यह अंगूठी की शक्ल का है जिसे सेक्स ट्वाय के ऊपरी सिरे पर लगाया गया है.
मैसन विक्टर नाम से चर्चित इस दुकान के मैनेजर जीन फ़्रैंकोई टोकर्स का कहना है, "इसे धनी लोगों को ध्यान में रख कर डिज़ाइन किया गया है जो अपने प्यार को विशेष अंदाज़ में जताना चाहते हैं."
इसकी कीमत 55 हज़ार डॉलर तय की गई है.
सफेद रंग के इस खिलौने में 117 हीरे पिरोए गए हैं. यह खिलौना अलग-अलग आकार में उपलब्ध है.
मैसन विक्टर पहले भी महंगे सेक्स ट्वाय बेचने के लिए चर्चित रहा है.


Click it and Unblock the Notifications