OMG गॉसिप से परेशान आलिया-सिद्धार्थ बन गये भाई बहन!
आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा के बीच अफेयर की खबरें इस कदर मीडिया में फैल चुकी थीं कि आलिया और सिद्धार्थ का पब्लिकली सांस लेना भी मुश्किल हो चला था। और शायद यही वजह के कि उन्हें गॉडफादर यानी करन जौहर ने इन दोनों को अपनी अगली फिल्म मे भाई बहन बना दिया है।
यकीन नहीं हो रहा ना जिस आलिया और सिद्धार्थ के अफेयर की खबरों को पढ़कर आप इतने खुश हुआ करते थे अब उन्हें फिल्म में भाई बहन के रुप में भला कैसे देखेंगे। तो ये सवाल तो आपको पूछना चाहिए करन जौहर से जिन्होंने इस कपल को अपनी ही फिल्म स्टूडेंट ऑफ दी ईयर से जन्म दिया और अब इन्हें भाई बहन के रिश्ते में बांध रहे हैं।
Spotted- देर रात बांद्रा की सड़कों पर लव-बर्ड्स आलिया-सिद्धार्थ
खबर के अनुसार करन जौहर की आने वाली फिल्म कपूर और सन्स में आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भाई बहन का किरदार निभा रहे हैं। इनके अलावा फिल्म में ऋषि कपूर और फवाद खान भी हैं। जाहिर है कि आलिया भट्ट के साथ रोमांस करने का मौका मिलेगा फवाद खान को क्योंकि सिद्धार्थ तो भाई बनकर साइड हो गये हैं।
तो देखते हैं इस प्यार भरी जोड़ी को भाई बहन के रुप में दर्शक कितना पसंद करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
