LIVE: सलमान खान फिल्म्स की अगली पेशकश लवरात्रि का ट्रेलर, लगातार चौथी फ्लॉप फिल्म
सलमान खान फिल्म्स अपना अगला प्रोजेक्ट ला रही है लवरात्रि - आयुष शर्मा और वरीना हुसैन के डेब्यू के साथ। और फिल्म का ट्रेलर देखकर लग रहा है कि प्रोड्यूसर सलमान खान एक और फ्लॉप फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म नवरात्रि के प्लॉट पर बनी है। और कहानी है वही बॉलीवुड मसाला - गरीब लड़का, अमीर लड़की, अकड़ू बाप और प्यार में बागी दो लोग।
लड़का और लड़की भारत में मिलते हैं लेकिन उनकी लव स्टोरी पूरी होगी विदेश में। फिल्म में राम कपूर गरीब बाप और रोनित रॉय अमीर बाप की भूमिका में दिखाई देंगे। वहीं परिवार की बात है तो फिल्म में अरबाज़ खान और सोहेल खान भी कॉमेडी करते नज़र आएंगे। कुल मिलाकर फिल्म छोड़िए, ट्रेलर भी झेलना मुश्किल है।

हालांकि सलमान खान एक बार फिर दो चेहरों को लॉन्च कर रहे हैं तो फिल्म का ट्रेलर लॉन्च धूमधाम से किया गया है। पिछली बार सलमान ने दो चेहरों को लॉन्च किया था हीरो के साथ। अथिया शेट्टी उस फिल्म के बाद एक फिल्म में दिखीं और सूरज पंचोली उस फिल्म के बाद से अपनी अगली फिल्म का इंतज़ार ही कर रहे हैं।
ज़्यादा बात करने से पहले फिल्म का ट्रेलर देख लीजिए -


Click it and Unblock the Notifications