सलमान खान के वाइस ओवर के साथ रिलीज होगा लवरात्रि का टीजर, विवादों मे है नाम
इस समय सलमान खान एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे है जिसका नाम लवरात्रि है। इस फिल्म से वो अपनी छोटी बहन के पति आयुष शर्मा को बॉलीवुड में डेब्यू करवा रहे है। बता दें कि फिल्म का नाम लवरात्रि है और इस फिल्म के टीजर की बात हो रही है। फिल्म के टीजर में आपको सलमान खान की आवाज सुनने को मिलेगी। फिल्म का टीजर आने वाला है और आपको इसमें वाइस ओवर में सलमान खान की आवाड सुनने को मिलेगी।
फिल्म के टीजर का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है। बता दें कि फिल्म काफी ज्यादा चर्चा में है और इसके कुछ अलग कारण भी है। दरअसल फिल्म की विरोध किया जा रहा है कि इसके नाम को बदलना चाहिए। इस फिल्म के नाम का विरोध हिंदू संगठन के लोगों ने किया था...

सलमान खान फिल्म के प्रोड्यूसर है और ऐसे में विश्व हिंदू परिषद का इस फिल्म को लेकर विरोध फिल्म के लिए मुसीबत का कारण बन सकता है।
बता दें कि वीएचपी के प्रेसीडेंट आलोक कुमार का कहना है कि हम लोग इस फिल्म के खिलाफ आवाज उठाएंगे और फिल्म को देश के किसी भी सिनेमाघरों में रिलीज नहीं होने देगें क्योंकि इस फिल्म के टाइटल से हमको एतराज है और ये हिंदुओं के त्योहार को गलत तरह से प्रस्तुत करने जैसा टाइटल है।
इसके बाद से सलमान खान फिल्म की नाम बदलने का मन बना लिया है। सलमान खान ने फिल्म का नाम बताने की जिम्मेदारी अपने फैंस को ही सौपी है।
सलमान ने कहा था कि फैंस ही इसका कोई दूसरा नाम बताएं और जो नाम अच्छा लगेगा उसको इस फिल्म में इस्तेमाल कर लिया जाएगा।
बता दें कि सलमान खान फिल्म रेस 3 की प्रमोशन मे जोरो शोरो से लगे हुए है और फिल्म 15 जून को थिएटर्स में दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के लिए लोगो को काफी बेसब्री से इंतजार है।
सलमान खान हर साल अपनी फिल्म ईद पर रिलीज करके फैंस को ईदी देते है औऱ बदले में उनको भी फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। फिलहाल लवरात्रि भी सबके सामने जल्दी ही अपने टीजर के साथ सामने आएगी।


Click it and Unblock the Notifications
