..................... लवबर्ड्स अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने दुबई में साथ सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, रोमांटिक तस्वीरें वायरल | Lovebirds Athiya Shetty and KL Rahul spend New Year's Eve together in Dubai, see romantic photos - Hindi Filmibeat

लवबर्ड्स Athiya Shetty और KL Rahul ने दुबई में साथ सेलिब्रेट किया न्यू ईयर, रोमांटिक तस्वीरें वायरल

lovebirds-athiya-shetty-and-kl-rahul-spend-new-year-s-eve-together-in-dubai-see-romantic-photos

Athiya Shetty and KL Rahul: सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और केएल राहुल की रिलेशनशिप की खबरें लंबे समय से सुर्खियां बटोर रही हैं। शादी की अफवाहों के बीच अथिया नए साल में केएल राहुल के साथ दुबई में जश्न मनाते नजर आईं। दोस्तों के साथ शेयर की गई तस्वीरों में अथिया और राहुल को पार्टी में एक-दूसरे को गले लगाते हुए देखा जा सकता है।

बता दें, इस चर्चित जोड़ी के 2023 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंधने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स की मानें तो, केएल राहुल ने श्रीलंका के खिलाफ आगामी मैचों के लिए दिसंबर में बीसीसीआई से छुट्टी का अनुरोध किया था।

राहुल और अथिया करीब तीन साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर भी जाते रहते हैं। काफी समय तक दोनों ने अपने रिश्ते को सीक्रेट रखा था, लेकिन अथिया और राहुल ने पिछले साल सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था।

दोनों ने अपनी पहली सार्वजनिक उपस्थिति अहान शेट्टी की 'तड़प' स्क्रीनिंग में एक साथ की। अथिया अक्सर केएल राहुल के साथ उनके इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों में भी उनके साथ स्पॉट की जाती हैं। दोनों सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें भी शेयर करते हैं। जाहिर है जबसे इन्होंने अपनी रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया है, फैंस काफी उत्साहित हैं।

न्यू ईयर की तस्वीरें केएल राहुल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं.. जहां दोनों ब्लैक आउटफिट पहले काफी ग्लैमरस नजर आ रहे हैं। सुनील शेट्टी ने भी इनकी तस्वीरों पर दिल का इमोजी कमेंट किया है। इसके बाद दोनों को वापसी में मुंबई एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया, जहां दोनों अलग अलग नजर आए। बहरहाल, रिपोर्ट्स की मानें तो 2023 की शुरुआत में ही ये दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। दोनों परिवार ने तैयारियां भी शुरु कर दी है। फिलहाल एक ऑफिशियल घोषणा का इंतजार है।

एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने केएल राहुल पर बात करते हुए कहा था, "वह अच्छा लड़का है। यह उन्हें तय करना है कि वे क्या करना चाहते हैं, क्योंकि समय बदल गया है। बेटी और बेटा दोनों ही जिम्मेदार हैं। मैं चाहता हूं कि वे निर्णय लें। मेरा आशीर्वाद हमेशा उनके साथ है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X