खुल गई पोल, देर रात डिनर डेट पर कैमरे में कैद हुए अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा इस समय अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहें हैं और आए साथ में स्पॉट होते रहते है। बता दें कि हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिससे लोगों को इनको लेकर और भी ज्यादा यकीन हो गया है कि कुछ तो है जो सबसे छिपाया जा रहा है लेकिन वो किसी ना किसी तरह से सामने आ ही जाता है। दरअसल हाल ही में दोनो डिनर डेट के लिए गए थे और लाख कैमरों से बचने के बाद भी दोनो देर रात स्पॉट हो गए।

इस डिनर डेट पर ये अकेला कपल नहीं था बल्कि अर्जुन के करीबी दोस्त और स्टार वरुण धवन अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल के साथ मौजूद थे। मलाइका और अर्जुन की इस तस्वीर के सामने आने के बाद गॉसिप का सिलसिला अब काफी ज्यादा तेज हो गया है।

arjun kapoor, malaika arora, varun dhawan, अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, वरुण धवन

कुछ समय पहले ही दोनो एक एयरपोर्ट पर एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए स्पॉट हुए थे जिस फोटो ने सामने आकर धमाल मचा दिया था। कुछ ना कुछ ऐसा हो रहा है जिससे दोनो की शादी को लेकर भी खबरें फैल रहीं है।

हाल ही में करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में भी इस बात को लेकर इशारा किया था कि दोनो अगले साल शादी कर सकते हैं। इस बात को लेकर फिलहाल चर्चा है लेकिन होता क्या है ये तो आने वाला समय ही बताएगा।

मलाइका अरोड़ा ने कुछ समय पहले ही अरबाज खान से तलाक लिया था और इसका अर्जुन कपूर को ही माना जाता रहा है। यही कारण है कि सलमान खान के करीबी माने जाने वाले अर्जुन कपूर से अब भाईजान बात करना भी पसंद नहीं करते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X